- पांच करोड़ से अधिक के हनुमान मंदिर का किया जाएगा प्राण-प्रतिष्ठा महोत्सव

सीहोर। शहर के बस स्टैंड स्थित बालाजी सरकार श्री हनुमान मंदिर का प्राण-प्रतिष्ठा महोत्सव का आयोजन आगामी 19 अपै्रल से किया जाएगा। इस मौके पर भव्य कलश यात्रा, पंचाग पूजन, मंडल प्रवेश, जलाधिवास, राम रक्षा स्त्रोत एवं हनुमान चालीसा पाठ तथा मानस सम्मेलन का आयोजन किया जाएगा। बालाजी की तर्ज पर नवनिर्मित मंदिर का निर्माण करीब पांच करोड़ से अधिक की राशि से किया गया है। यज्ञशाला में शामिल होने वाले यजमानों के लिए मंदिर में कक्ष का निर्माण किया गया है। यज्ञ में बैठने वाले मंदिर में संपर्क कर जानकारी ले सकते है। श्रीश्री 108 श्री दुर्गा प्रसाद कटारे बाबा के मार्गदर्शन में श्री हनुमान मंदिर बस स्टैंड समिति के अध्यक्ष रुद्रप्रकाश राठौर और पंडित अनिल शास्त्री सहित अन्य ने मंदिर के सामने बनाई गई भव्य यज्ञ शाला का जायजा लिया। महायज्ञ शाला में भव्य श्री 21 कुण्डीय श्रीराम यज्ञ का आयोजन किया जाएगा। मेहंदीपुर बालाजी मंदिर भगवान हनुमान हिंदू देवता जिन्हें संकट मोचन माना जाता इसी का रूप अब करोड़ों रुपए की लागत से शहर के बस स्टैंड पर श्री सिद्ध हनुमान मंदिर प्रसिद्ध होने जा रहा है। करीब पांच करोड़ से बनाए जाने वाले हनुमान मंदिर में राजस्थान से लाखों रुपए से मंगाई गई जहां पर हनुमान जी के साथ ही भगवान श्रीराम, लक्ष्मण और जानकी की मूर्तियों की प्राण-प्रतिष्ठा का आयोजन किया जाएगा। इस मौके पर देश भर के प्रसिद्ध संतों का समागम होगा। सत्प दिवसीय 21 कुण्डीय श्रीराम महायज्ञ के लिए भव्य यज्ञशाला का निर्माण किया गया है। इसमें करीब 84 से अधिक यजमानों के द्वारा पूर्ण विधि-विधान से यज्ञ संचालक पंडित दुर्गा प्रसाद कटारे बाबा के मार्गदर्शन में यज्ञाचार्य पंडित दीपक शास्त्री के द्वारा आहुतियां दी जाएगी। 19 अपै्रल को भव्य कलश यात्रा, पंचाग पूजन, मंडप प्रवेश, जलाधिवास, राम रक्षा स्त्रोत एवं हनुमान चालीसा पाठ तथा मानस सम्मेलन का आयोजन किया जाएगा। 20 अपै्रल को देव स्थापना, अग्रि स्थापना, हवन, अन्नाधिवास, एवं मानस सम्मेलन, 21 अपै्रल को देव पूजन, हवन, पुष्पाधिवास, लताधिवास, फलाधिवास के अलावा 22 अपै्रल को देव पूजन, हवन, मिष्ठानाधिवास, द्यृताधिवास, 23 अपै्रल को देव पूजन, हवन, महाभिषेक और भव्य शोभा यात्रा राम बारात, 24 अपै्रल को देव पूजन, हवन, प्राण-प्रतिष्ठा, महा आरती और 25 अपै्रल को हवन एवं पूर्णाहुति और भंडारे का आयोजन किया जाएगा।
कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें