सीहोर : श्री राम कथा महोत्सव में सम्मिलित हुए विधायक - Live Aaryaavart (लाईव आर्यावर्त)

Breaking

प्रबिसि नगर कीजै सब काजा । हृदय राखि कौशलपुर राजा।। -- मंगल भवन अमंगल हारी। द्रवहु सुदसरथ अजिर बिहारी ।। -- सब नर करहिं परस्पर प्रीति । चलहिं स्वधर्म निरत श्रुतिनीति ।। -- तेहि अवसर सुनि शिव धनु भंगा । आयउ भृगुकुल कमल पतंगा।। -- राजिव नयन धरैधनु सायक । भगत विपत्ति भंजनु सुखदायक।। -- अनुचित बहुत कहेउं अग्याता । छमहु क्षमा मंदिर दोउ भ्राता।। -- हरि अनन्त हरि कथा अनन्ता। कहहि सुनहि बहुविधि सब संता। -- साधक नाम जपहिं लय लाएं। होहिं सिद्ध अनिमादिक पाएं।। -- अतिथि पूज्य प्रियतम पुरारि के । कामद धन दारिद्र दवारिके।।

मंगलवार, 14 अप्रैल 2026

सीहोर : श्री राम कथा महोत्सव में सम्मिलित हुए विधायक

Ram-katha-sehore
सीहोर। कंचन बिहार विश्वनाथ पूरी कॉलोनी स्थित संकट मोचन हनुमान मंदिर प्रांगण में आयोजित नौ दिवसीय श्रीराम कथा में महोत्सव में विधायक सुदेश राय समाजसेविका श्रीमति अरुणा राय सम्मिलित हुए। पूज्य गुरुदेव महंत श्री उद्धव दास जी महाराज का विधायक सुदेश राय और श्रीमती अरुणा राय ने स्वागत सम्मान कर उनका  आशीर्वाद प्राप्त किया। व्यासपीठ की पूजा अर्चना व आरती करने के बाद विधायक सुदेश राय और श्रीमती अरुणा राय ने श्रद्धालुओं के साथ कथा सुनने का सौभाग्य प्राप्त किया। उन्होंने इस सुअवसर पर सर्व कल्याण के लिए भगवान से मंगल कामनाएं की। आयोजन समिति के द्वारा विधायक सुदेश राय और श्रीमती अरुणा राय की अगवानी की गई। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में श्रद्धालु जन शामिल रहे।

कोई टिप्पणी नहीं: