मुंबई : सलमान खान स्टारर 'मातृभूमि - मे वॉर रेस्ट इन पीस' का नया गाना ‘मेरा जी नहीं भरा’ हुआ रिलीज़ - Live Aaryaavart (लाईव आर्यावर्त)

Breaking

प्रबिसि नगर कीजै सब काजा । हृदय राखि कौशलपुर राजा।। -- मंगल भवन अमंगल हारी। द्रवहु सुदसरथ अजिर बिहारी ।। -- सब नर करहिं परस्पर प्रीति । चलहिं स्वधर्म निरत श्रुतिनीति ।। -- तेहि अवसर सुनि शिव धनु भंगा । आयउ भृगुकुल कमल पतंगा।। -- राजिव नयन धरैधनु सायक । भगत विपत्ति भंजनु सुखदायक।। -- अनुचित बहुत कहेउं अग्याता । छमहु क्षमा मंदिर दोउ भ्राता।। -- हरि अनन्त हरि कथा अनन्ता। कहहि सुनहि बहुविधि सब संता। -- साधक नाम जपहिं लय लाएं। होहिं सिद्ध अनिमादिक पाएं।। -- अतिथि पूज्य प्रियतम पुरारि के । कामद धन दारिद्र दवारिके।।

शनिवार, 11 अप्रैल 2026

मुंबई : सलमान खान स्टारर 'मातृभूमि - मे वॉर रेस्ट इन पीस' का नया गाना ‘मेरा जी नहीं भरा’ हुआ रिलीज़

Salman-khan-matribhumi
मुंबई (रजनीश के झा)। सलमान खान फिल्म्स म्यूजिक ने अपनी फिल्म 'मातृभूमि: मे वॉर रेस्ट इन पीस' का नया गाना 'मेरा जी नहीं भरा' रिलीज कर दिया है। यह सुकून देने वाला रोमांटिक ट्रैक रिलीज होते ही लोगों के दिलों को छू रहा है। ज़ैन शॉ और अभिश्री सेन पर फिल्माया गया यह गाना युद्ध की अफरा-तफरी के बीच पनपते खूबसूरत प्यार को बखूबी दिखाता है। सोशल मीडिया पर इस गाने को शेयर करते हुए मेकर्स ने लिखा 'मेरा जी नहीं भरा' एक प्यारा सा रोमांटिक गाना है जो फिल्म की कहानी में भावनाओं का एक नया मोड़ लेकर आता है। इसके विजुअल्स आँखों को सुकून देने वाले हैं और बैकग्राउंड्स काफी शानदार हैं, जो लीड जोड़ी की केमिस्ट्री को और भी निखारते हैं और फिल्म की दुनिया में एक इमोशनल गहराई जोड़ते हैं।


इंडियन सिनेमा के सबसे यादगार रोमांटिक गानों को अपनी आवाज़ देने वाली श्रेया घोषाल और अपनी रूहानी आवाज़ के लिए मशहूर विशाल मिश्रा, अब सलमान खान की फिल्म के इस दिल छू लेने वाले गाने के लिए साथ आए हैं। इस ट्रैक को शमीर टंडन और कुमार गौरव सिंह ने कंपोज़ किया है, जबकि इसके बोल विश्वदीप ज़ीस्त ने लिखे हैं। शबीना खान की कोरियोग्राफी इस गाने में एक अलग ही खूबसूरती और ग्रेस जोड़ती है। 'फर्रे' और 'क्लास' व 'स्ट्रेंज सिटी' जैसी OTT सीरीज़ के लिए पहचाने जाने वाले ज़ैन इस रोल के साथ अपनी वर्सेटिलिटी (बहुमुखी प्रतिभा) दिखा रहे हैं। वहीं, अभिश्री सेन इस फिल्म के साथ एक प्रॉमिसिंग डेब्यू कर रही हैं। यह गाना न केवल 'मातृभूमि' में रोमांस का तड़का लगाता है, बल्कि मुश्किल हालातों में प्यार और इंसानियत ढूंढने की इसकी थीम को भी पूरा करता है। सलमान खान फिल्म्स के बैनर तले सलमान खान द्वारा प्रोड्यूस और अपूर्व लाखिया के डायरेक्शन में बनी 'मातृभूमि: मे वॉर रेस्ट इन पीस', बहादुरी, बलिदान और हिम्मत की एक सच्ची कहानी पेश करने का वादा करती है। फिल्म में चित्रांगदा सिंह भी एक अहम भूमिका में नजर आएंगी।

कोई टिप्पणी नहीं: