मुंबई : सरदार सिंह सूरी की विरासत को प्रेम चोपड़ा का नमन - Live Aaryaavart (लाईव आर्यावर्त)

Breaking

प्रबिसि नगर कीजै सब काजा । हृदय राखि कौशलपुर राजा।। -- मंगल भवन अमंगल हारी। द्रवहु सुदसरथ अजिर बिहारी ।। -- सब नर करहिं परस्पर प्रीति । चलहिं स्वधर्म निरत श्रुतिनीति ।। -- तेहि अवसर सुनि शिव धनु भंगा । आयउ भृगुकुल कमल पतंगा।। -- राजिव नयन धरैधनु सायक । भगत विपत्ति भंजनु सुखदायक।। -- अनुचित बहुत कहेउं अग्याता । छमहु क्षमा मंदिर दोउ भ्राता।। -- हरि अनन्त हरि कथा अनन्ता। कहहि सुनहि बहुविधि सब संता। -- साधक नाम जपहिं लय लाएं। होहिं सिद्ध अनिमादिक पाएं।। -- अतिथि पूज्य प्रियतम पुरारि के । कामद धन दारिद्र दवारिके।।

बुधवार, 15 अप्रैल 2026

मुंबई : सरदार सिंह सूरी की विरासत को प्रेम चोपड़ा का नमन

Prem-chopra
मुंबई (अनिल बेदाग): चार बंगला गुरुद्वारा साहिब के संस्थापक सरदार सिंह सूरी की 7वीं पुण्यतिथि पर श्रद्धा, सेवा और भक्ति का अनूठा संगम देखने को मिला। इस अवसर पर हजारों श्रद्धालु भजन-कीर्तन, अरदास और विशाल लंगर में शामिल होकर उन्हें भावभीनी श्रद्धांजलि देने पहुंचे। कार्यक्रम की विशेषता तब और बढ़ गई, जब वरिष्ठ अभिनेता प्रेम चोपड़ा ने सरदार सिंह सूरी को याद करते हुए अपने दिल की भावनाएं साझा कीं। प्रेम चोपड़ा ने भावुक होते हुए कहा कि सरदार सिंह सूरी सिर्फ एक नेक इंसान नहीं, बल्कि एक मार्गदर्शक थे, जिन्होंने कई जिंदगियों को दिशा दी। उन्होंने यह भी याद किया कि अपने करियर की पहली फिल्म में उन्हें सूरी के साथ हीरो के रूप में काम करने का अवसर मिला, जो उनके लिए आज भी अविस्मरणीय है। सिनेमा और समाजसेवा—दोनों क्षेत्रों में सरदार सिंह सूरी का योगदान उल्लेखनीय रहा। उनकी फिल्म “ऐ धरती पंजाब दी” ने उस दौर में बड़ी सफलता हासिल की और 9 पुरस्कार जीते, जिन्हें उस समय के प्रधानमंत्री जवाहरलाल नेहरू द्वारा प्रदान किया गया। फिल्म में मोहम्मद रफ़ी और महेंद्र कपूर की आवाज़ ने इसे खास बना दिया। यह पुण्यतिथि समारोह न केवल उनकी स्मृतियों को जीवित रखने का माध्यम बना, बल्कि सेवा, विनम्रता और समर्पण की उनकी विरासत को भी फिर से उजागर कर गया।

कोई टिप्पणी नहीं: