मुंबई बना ग्लोबल टूलिंग हब: डीएमआई 2026 में तकनीक का महाकुंभ - Live Aaryaavart (लाईव आर्यावर्त)

Breaking

प्रबिसि नगर कीजै सब काजा । हृदय राखि कौशलपुर राजा।। -- मंगल भवन अमंगल हारी। द्रवहु सुदसरथ अजिर बिहारी ।। -- सब नर करहिं परस्पर प्रीति । चलहिं स्वधर्म निरत श्रुतिनीति ।। -- तेहि अवसर सुनि शिव धनु भंगा । आयउ भृगुकुल कमल पतंगा।। -- राजिव नयन धरैधनु सायक । भगत विपत्ति भंजनु सुखदायक।। -- अनुचित बहुत कहेउं अग्याता । छमहु क्षमा मंदिर दोउ भ्राता।। -- हरि अनन्त हरि कथा अनन्ता। कहहि सुनहि बहुविधि सब संता। -- साधक नाम जपहिं लय लाएं। होहिं सिद्ध अनिमादिक पाएं।। -- अतिथि पूज्य प्रियतम पुरारि के । कामद धन दारिद्र दवारिके।।

गुरुवार, 23 अप्रैल 2026

मुंबई बना ग्लोबल टूलिंग हब: डीएमआई 2026 में तकनीक का महाकुंभ

Mumbai-globle-tooling-hub
मुंबई (अनिल )मुंबई के बॉम्बे एग्जिबिशन सेंटर   में चल रहा डाई एंड मोल्ड इंडिया इंटरनेशनल एग्ज़िबिशन सिर्फ एक प्रदर्शनी नहीं, बल्कि भारतीय टूलिंग उद्योग के भविष्य की झलक बनकर उभरा है।टैगमा इंडिया द्वारा आयोजित इस आयोजन में 350 से अधिक प्रदर्शक सीएनसी , ऑटोमेशन और एडिटिव मैन्युफैक्चरिंग जैसी उन्नत तकनीकों को पेश कर रहे हैं। इंटरव्यू के दौरान टैगमा इंडिया के अध्यक्ष देवराया एम.शेरेगर ने कहा, “यह केवल प्रदर्शनी नहीं, बल्कि साझेदारी और नए विचारों का प्लेटफॉर्म है, जहां उद्योग की दिशा तय होती है।” वहीं मनोज कोल्हाटकर ने ऑटो सेक्टर के संदर्भ में कहा, “भारत की बढ़ती उत्पादन क्षमता के बीच 35प्रतिशत आयात निर्भरता हमारे लिए बड़ा अवसर है।” एफ.आर. सिंघवी ने कौशल विकास को सबसे बड़ी जरूरत बताते हुए कहा, “कुशल मानव संसाधन ही उद्योग की असली ताकत है।” डीएमआई 2026 नवाचार, कौशल और सहयोग के जरिए ‘मेक इन इंडिया’ को नई गति देते हुए भारत को वैश्विक टूलिंग हब बनाने की दिशा में एक मजबूत कदम साबित हो रहा है।

कोई टिप्पणी नहीं: