दिल्ली विश्वविद्यालय में स्नातक स्तर के प्रवेश मई के तीसरे सप्ताह में शुरू होने की संभावना - Live Aaryaavart (लाईव आर्यावर्त)

Breaking

प्रबिसि नगर कीजै सब काजा । हृदय राखि कौशलपुर राजा।। -- मंगल भवन अमंगल हारी। द्रवहु सुदसरथ अजिर बिहारी ।। -- सब नर करहिं परस्पर प्रीति । चलहिं स्वधर्म निरत श्रुतिनीति ।। -- तेहि अवसर सुनि शिव धनु भंगा । आयउ भृगुकुल कमल पतंगा।। -- राजिव नयन धरैधनु सायक । भगत विपत्ति भंजनु सुखदायक।। -- अनुचित बहुत कहेउं अग्याता । छमहु क्षमा मंदिर दोउ भ्राता।। -- हरि अनन्त हरि कथा अनन्ता। कहहि सुनहि बहुविधि सब संता। -- साधक नाम जपहिं लय लाएं। होहिं सिद्ध अनिमादिक पाएं।। -- अतिथि पूज्य प्रियतम पुरारि के । कामद धन दारिद्र दवारिके।।

सोमवार, 6 अप्रैल 2026

दिल्ली विश्वविद्यालय में स्नातक स्तर के प्रवेश मई के तीसरे सप्ताह में शुरू होने की संभावना

delhi-university-admission
दिल्ली विश्वविद्यालय (डीयू) के स्नातक पाठ्यक्रमों में दाखिला मई के तीसरे सप्ताह से शुरू होने की संभावना है जो सामान्य विश्वविद्यालय प्रवेश परीक्षा (सीयूईटी)-यूजी 2026 शुरू होने के कुछ समय बाद होगा। अधिकारियों ने सोमवार को यह जानकारी दी। अधिकारियों ने बताया कि विश्वविद्यालय सामान्य सीट आवंटन प्रणाली (सीएसएएस) पोर्टल के माध्यम से अपनी प्रवेश प्रक्रिया संचालित करता है और दाखिला कई चरणों में होता है जिनमें पहला चरण पंजीकरण होता है। उन्होंने बताया कि सीएसएएस पोर्टल के माध्यम से दाखिला काफी हद तक सीयूईटी के नतीजों पर निर्भर करता है जिसके बाद छात्र पात्र विषयों के लिए आवेदन कर सकते हैं। राष्ट्रीय परीक्षा एजेंसी (एनटीए) से मिली जानकारी के अनुसार, सीयूईटी-यूजी 2026 के 11 मई से 31 मई के बीच आयोजित होने की संभावना है। डीयू की प्रवेश अधिष्ठाता हनीत गांधी ने ‘पीटीआई- भाषा’ से कहा, ‘‘डीयू के लिए पंजीकरण प्रक्रिया सीयूईटी परीक्षा शुरू होने के बाद शुरू होगी, इसलिए उम्मीद है कि हम पंजीकरण के लिए पोर्टल मई के तीसरे सप्ताह के आसपास खोल देंगे। हालांकि, विवरण की अब भी पुष्टि की जा रही है लेकिन पिछले वर्ष की तरह हमारा मुख्य ध्यान समय पर दाखिला प्रक्रिया पूरी करने पर रहेगा ताकि कक्षाएं जल्द से जल्द शुरू हो सकें।’’ गांधी ने कहा, ‘‘हम सीट आवंटन की अवधि को यथासंभव छोटा करने की कोशिश करेंगे। हर दौर में एक या दो दिन भी कम किए गए तो वह पर्याप्त होना चाहिए।’’ हाल के वर्षों में विश्वविद्यालय के शिक्षकों ने डीयू द्वारा सीयूईटी अंकों पर आधारित प्रवेश प्रणाली अपनाए जाने के बाद दाखिला प्रक्रिया में देरी होने पर गहरी चिंता जताई है। कई प्रोफेसर के अनुसार, इससे शैक्षणिक चक्र में काफी व्यवधान पैदा हुआ है। गांधी ने कहा कि विश्वविद्यालय सीएसएएस पोर्टल को ‘‘छात्रों के लिए अधिक अनुकूल’’ बनाने पर काम कर रहा है।

कोई टिप्पणी नहीं: