सीहोर : बाबा अमरनाथ सेवा मंडल ने अमरनाथ यात्रियों के लिए मालवा में अतिरिक्त कोच बढ़ाने की मांग - Live Aaryaavart (लाईव आर्यावर्त)

Breaking

प्रबिसि नगर कीजै सब काजा । हृदय राखि कौशलपुर राजा।। -- मंगल भवन अमंगल हारी। द्रवहु सुदसरथ अजिर बिहारी ।। -- सब नर करहिं परस्पर प्रीति । चलहिं स्वधर्म निरत श्रुतिनीति ।। -- तेहि अवसर सुनि शिव धनु भंगा । आयउ भृगुकुल कमल पतंगा।। -- राजिव नयन धरैधनु सायक । भगत विपत्ति भंजनु सुखदायक।। -- अनुचित बहुत कहेउं अग्याता । छमहु क्षमा मंदिर दोउ भ्राता।। -- हरि अनन्त हरि कथा अनन्ता। कहहि सुनहि बहुविधि सब संता। -- साधक नाम जपहिं लय लाएं। होहिं सिद्ध अनिमादिक पाएं।। -- अतिथि पूज्य प्रियतम पुरारि के । कामद धन दारिद्र दवारिके।।

रविवार, 24 मई 2026

सीहोर : बाबा अमरनाथ सेवा मंडल ने अमरनाथ यात्रियों के लिए मालवा में अतिरिक्त कोच बढ़ाने की मांग

Amarnath-piligrim-sehore
सीहोर। बाबा अमरनाथ यात्रा के दौरान श्रद्धालुओं की बढ़ती संख्या को देखते हुए बाबा अमरनाथ सेवा मंडल गल्ला मंडी सीहोर के सदस्यों रविवार को सांसद आलोक शर्मा को ज्ञापन सौंपा। ज्ञापन में मालवा एक्सप्रेस में यात्रियों की लंबी वेटिंग लिस्ट का हवाला देते हुए अतिरिक्त कोच लगाए जाने की मांग की गई। मंडल के सदस्य रामभरोस यादव ने बताया कि हर वर्ष बड़ी संख्या में श्रद्धालु बाबा अमरनाथ यात्रा के लिए रवाना होते हैं, लेकिन ट्रेनों में सीट उपलब्ध नहीं होने से यात्रियों को परेशानियों का सामना करना पड़ता है। मालवा एक्सप्रेस में लगातार लंबी वेटिंग रहने के कारण कई श्रद्धालुओं को यात्रा करने में कठिनाई हो रही है। ज्ञापन के माध्यम से मांग की गई कि यात्रा अवधि के दौरान मालवा एक्सप्रेस में अतिरिक्त कोच जोड़े जाएं, ताकि श्रद्धालुओं को सुगम और सुरक्षित यात्रा सुविधा मिल सके। इस दौरान सांसद श्री शर्मा ने आश्वासन दिया की अमरना यात्रियों को किसी भी तरह की परेशानी नहीं आने दी जाएगी अतिरिक्त ट्रेन और मालवा में अतिरिक्त कोच को लेकर रेल मंत्रालय से पत्राचार के माध्य में समस्या को अवगत कराएगें। इस दौरान मंडल के कई सदस्य बडी संख्या में मौजूद रहे।

कोई टिप्पणी नहीं: