- प्रशिक्षण वर्ग के एसी की हवा में आराम फरमाते रहे भाजपा नेता
- पुलिस ने युवा नेता को हाईवे से घसीटकर चक्का जाम खुलवाया

सीहोर। बिजली कटौती से परेशान किसानों ने रविवार की दोपहर में अमलाह इंदौर भोपाल हाईवे पर चक्का जाम कर दिया। किसानों ने अमलाह विद्युत वितरण कंपनी कार्यालय के बाहर भी किसान नेता सोहन वर्मा के नेतृत्व में धरना प्रदर्शन किया। ग्राम अमलाहा डीसी से जुड़े सो से अधिक गांवों में लगभग पंद्रह दिनों से रात्रि के समय लगातार हो रही भारी बिजली कटौती से ग्रामीण जन बेहद परेशान और आक्रोशित थे। इंदौर भोपाल हाईवे की टूलेन सड़क पर एक तरफ काफी देर तक हंगामा होता रहा। नारेबाजी करते हुए माइक लेकर हाईवे पर पहुंचे किसानों ने जमकर अपना गुस्सा निकाला। किसानों के द्वारा किए गए चक्का जाम के चलते पुलिस को बस ट्रक सहित अन्य निजी वाहनों के निकलने के लिए रास्ता भी डाइवर्ट करना पड़ा। हाईवे पर चक्का जाम की जानकारी मिलते ही आष्टा थाना प्रभारी गिरीश दुबे पुलिस दलबल के साथ मौके पर पहुंचे उन्होंने पहले आंदोलनकारियो को हाईवे छोड़ने के लिए कहा लेकिन उनकी चेतावनी का किसानों पर कोई भी असर नहीं हुआ इसके बाद पुलिस ने धरना प्रदर्शन आंदोलन चक्का जाम का नेतृत्व कर रहे सोहन वर्मा को हाईवे सड़क से घसीट कर अलग कर दिया। पुलिस की समझाइए के बाद किसानों ने चक्का जाम समाप्त किया। जिस के बाद बिजली कटौती के कारण हैरान परेशान दो दर्जन से अधिक गांव के किसानों ने अमलाह विद्युत वितरण कंपनी कार्यालय बिजली विभाग के अधिकारी को सोहन वर्मा के नेतृत्व में ज्ञापन दिया।
धरना प्रदर्शन आंदोलन को लेकर सोहन वर्मा ने कहा कि हम सभी ग्राम वासियों के द्वारा कंपनी के स्मार्ट मीटर खुशी-खुशी लगता लिए थे यही नहीं कंपनी के अधिकारियों कर्मचारियों को अपने घर में बिठाकर चाय नाश्ता भी कराया था इसके बावजूद विद्युत कंपनी बिजली कटौती कर रही है गर्मी तेज हो रही है उसी प्रकार से कटौती का टाइम भी बढ़ाया जा रहा है जिससे काफी दिक्कतों का सामना किसान परिवारों को करना पड़ रहा है तेज गर्मी के कारण बच्चे बीमार हो रहे हैं बुजुर्गों को भी काफी तकलीफ हो रही है ऐसे हालातो में भाजपा नेता प्रशिक्षण वर्ग में लगे ऐसी कुलर में बैठे हुए हैं और हम यहां पर तप रहे हैं। अगर तीन दिनों के अंदर बिजली कटौती बंद नहीं की जाती है तो सीहोर जिला मुख्यालय पर पहुंचकर धरना प्रदर्शन आंदोलन किया जाएगा।
कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें