- देव चौहान 43 रन और प्रखर ने खेली 47 रन की पारी

सीहोर। बीएसआई मैदान पर एकलव्य फैंडशिप क्रिकेट लीग प्रतियोगिता 2026 का आयोजन किया जा रहा है। रविवार को एक तरफा मुकाबले में उड़ान क्रिकेट अकादमी ब्लू ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 201 रन बनाए थे, वहीं लक्ष्य का पीछा करने उतरी एकलव्य क्रिकेट अकादमी ब्लू 58 रन के स्कोर पर सिमट गई। उड़ान की ओर से देव चौहान ने 43 रन और प्रखर ने 47 रन की पारी खेली। वहीं एकलव्य अकादमी के सीनियर कोच अतुल कुशवाहा ने प्रखर को मैन आफ द मैच का पुरस्कार प्रदान किया। डीसीए के मीडिया प्रभारी प्रियांशु दीक्षित ने बताया कि रविवार की सुबह पहले खेलते हुए उड़ान क्रिकेट अकादमी ने 40 ओवर में सात विकेट खोकर 201 रन बनाए थे। इसमें दिशांत पाटीदार ने 12 रन, युग ने 13 रन, देव चौहान ने 43 रन, प्रखर ने 47 रन, शौर्य श्याम ने 30 रन और विवेक ने 13 रन की शानदार पारी खेली। इधर एकलव्य ब्लू की ओर से गेंदबाजी करते हुए फरहान बड़ा-निशिता विश्वकर्मा ने 2-2 विकेट, पार्थ अग्रवाल, भाग्यवर्धन सिंह परमार और प्रिंस सेठी ने 1-1 विकेट हासिल किया। रनों का पीछा करने उतरी एकलव्य अकादमी की पूरी टीम 11.4 ओवर में 10 विकेट खोकर 58 रन ही बनाए। वहीं उड़ान क्रिकेट अकादमी की ओर से अर्हम जैन, दिशांत पाटीदार, अदिव्त यादव ने 2-2, प्रिंस, शिखर और सोमिल शर्मा ने 1-1 रन बनाए थे।
कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें