- तेज धूप में ट्रैक्टर ट्रालियों के साथ गेहूं तुलाई का इंतजार कर रहे किसानों को देखकर आक्रोशित हो गए विधायक राय

सीहोर। तेज धूप में ट्रैक्टर ट्रालियों के साथ गेहूं तुलाई का इंतजार कर रहे किसानों को देखकर शनिवार को कृषि उपज मंडी में विधायक सुदेश राय जबरदस्त आक्रोशित हो गए। वेयर हाउस के अधिकारियों को विधायक सुदेश राय ने साफ शब्दों मे कहा कि आपके बारदाना आए या ना आए इससे मुझे कोई मतलब नहीं है। मैं किसानों को परेशान नहीं होने दूंगा। उन्होंने कहा कि किसी भी स्तर पर लापरवाही बर्दाश्त नहीं करूंगा। विधायक राय यही नहीं रुके उन्होंने कहा कि दो दिनों से तेज धूप में अपनी ट्रैक्टर ट्राली को लेकर किसान खड़े हुए हैं तुम लोगों को शर्म नहीं आ रही है गड़बड़ मत करो आसपास के वेयर हाउस गेहूं उत्पादन केंद्र पर पर्याप्त बारदान मौजूद है आप के ही पास नहीं हैं। मौजूद किसानों ने कहा कि छुट्टी और बारदान नहीं होने का हवाला देकर गेहूं की तुलाई रोक दी गई है जबकि हम दो दिनों से तुलाई का इंतजार कर रहे हैं और अंतिम तारीख भी नजदीक आ गई है । वेयर हाउस के अधिकारियों कर्मचरियों और किसानों की उपस्थिति में विधायक सुदेश राय ने कहा कि भले ही सरकारी छुट्टी क्यों ना हो आज सभी किसानों की उपज से भरी ट्रॉली की तलाई होगी। विधायक राय ने कहा कि ध्यान रखिए किसानों को किसी भी प्रकार की कोई भी परेशानी नहीं आनी चाहिए। कृषि उपज मंडी सरकारी वेयर हाउस के बाहर 25 से 30 ट्रैक्टर ट्रालियां मौजूद थी बरदाना की कमी बताकर गेहूं की तुलाई नहीं की जा रही थी किसानों ने इसकी जानकारी मोबाइल के माध्यम से विधायक सुदेश राय को दी थी। किसानों की समस्या का समाधान करने के लिए विधायक सुदेश राय शनिवार को अचानक कृषि उपज मंडी पहुंच गए । रात तक गेहूं से भरी सभी ट्रालियों की तुलाई वेयर हाउस गेहूं उपार्जन केंद्र द्वारा कर ली गई।
कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें