- पीड़ित परिवार को दिलाया न्याय का भरोसा
प्रतिनिधिमंडल ने कहा कि बिहार में कानून व्यवस्था पूरी तरह चरमरा चुकी है। अपराधियों में कानून का कोई भय नहीं रह गया है और आम लोगों को न्याय के लिए भटकना पड़ रहा है। कांग्रेस पार्टी पीड़ित परिवार के साथ मजबूती से खड़ी है और दोषियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग करती है। घटना स्थल पर मौजूद मीडिया कर्मी को संबोधित करते हुए प्रतिनिधिमंडल में शामिल कांग्रेस नेता मिन्नत रहमानी ने कहा कि राज्य सरकार इस मामले की निष्पक्ष जांच कराए , दोषियों की शीघ्र गिरफ्तारी सुनिश्चित करे तथा पीड़ित परिवार को सुरक्षा उपलब्ध कराए। प्रतिनिधिमंडल में मिन्नत रहमानी के अलावा प्रेमचंद सिंह, प्रो० कुमारी अनिता, रणजीत वाल्मीकि, रीता सिंह, एडवोकेट नीलम प्रवीण, नंद किशोर सिंह, सुधीर शर्मा समेत बड़ी संख्या में पार्टी कार्यकर्ता एवं स्थानीय ग्रामीण मौजूद थे।

कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें