- सामने आएगी दमदार मराठी हिप-हॉप ड्रामा की कहानी!
विजय किरागांदुर द्वारा प्रोड्यूस की जा रही 'येतो का नाय' (YETO KA NAAY) का निर्देशन सारंग संजीव साठे कर रहे हैं। इस फिल्म की कहानी को सारंग संजीव साठे, सुजॉय जाधव, सृष्टि तावड़े और श्रेयस सगवेकर ने मिलकर लिखा है। फिल्म में हर्षवीर ओबेरॉय सिनेमैटोग्राफी संभाल रहे हैं, जबकि इसका म्यूजिक एवी प्रफुल्लचंद्र ने कंपोज किया है। फिल्म की शूटिंग फिलहाल मुंबई में चल रही है और यह इसी साल सिनेमाघरों में रिलीज होने के लिए तैयार है। मराठी हिप-हॉप कल्चर की शानदार वाइब के साथ युवाओं के इमोशन्स, दोस्ती, प्यार, पहचान और खुद को तलाशने के सफर को समेटे हुए 'येतो का नाय' होम्बले फिल्म्स के लिए एक बेहद अहम अध्याय है। इसके जरिए प्रोडक्शन हाउस भारत के अलग-अलग कोनों से अनोखी कहानियों और आवाजों को दुनिया के सामने लाने की अपनी कोशिश को जारी रख रहा है। होम्बले फिल्म्स 'के.जी.एफ: चैप्टर 1', 'कांतारा', 'सालार: पार्ट 1 - सीजफायर' और 'महावतार नरसिम्हा' जैसी ब्लॉकबस्टर फ्रेंचाइजी देने वाला एक पावरहाउस प्रोडक्शन बैनर है। अपनी बड़ी पैन-इंडिया फिल्मों के जरिए इस प्रोडक्शन हाउस ने भारतीय सिनेमा का चेहरा बदल दिया है और बॉक्स ऑफिस पर सबसे बड़ा योगदान देने वालों में से एक बनकर उभरा है। 'महावतार नरसिम्हा' के साथ उन्होंने अपनी सांस्कृतिक जड़ों को संजोते हुए भारत की सबसे बेहतरीन एनिमेटेड फिल्मों में से एक दी, जिसने देश में एनिमेशन के स्तर को एक नई ऊंचाई पर पहुँचाया। पिछले कुछ सालों में कंपनी ने तेलुगु और मलयालम सिनेमा सहित अन्य भारतीय फिल्म इंडस्ट्रीज में भी अपनी मजबूत पकड़ बनाई है।

कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें