- मृतक संजीव सहनी के घर पर ग्रामीणों की बैठक कर हुआ थाना घेराव का निर्णय
- थानाध्यक्ष, पुलिस उपाधीक्षक का 4 दिनों के अंदर हत्यारे की गिरफ्तारी का आश्वासन पूरा क्यों नहीं : सुरेंद्र प्रसाद सिंह
ग्रामीणों ने बताया कि 15 मई को ताजपुर के गांधी चौक के पास रमजान अली स्कूल के समीप मोटरसाइकिल सवार अपराधियों ने मोटरसाइकिल मिस्त्री संजीव कुमार सहनी पर ताबड़तोड़ गोलियां चलाकर उनके गैरेज पर ही उनकी हत्या कर दी थी। इसे लेकर मृतक के पिता देवकी सहनी ने ताजपुर थाना में कांड संख्या 98/26 दर्ज कराया था। घटना के बाद थानाध्यक्ष से लेकर पुलिस उपाधीक्षक तक ने चार दिनों के अंदर हत्यारे को गिरफ्तार करने का आश्वासन आंदोलन पर उतारू सैकड़ों जनता को दिया था लेकिन करीब महीना बीतने को है, मृतक का मोबाइल से लेकर कई तथ्य पुलिस के पास है फिर भी पुलिस घटना का उद्भेदन नहीं कर सकी है और न ही अब तक कोई ठोस कार्रवाई सामने आई है। बैठक में सर्वसम्मति से निर्णय लिया गया कि यदि अपराधियों की गिरफ्तारी नहीं होती है तो भाकपा माले के नेतृत्व में बड़ी संख्या में महागठबंधन से जुड़े दलों के कार्यकर्ताओं, ग्रामीणों ताजपुर थाना का घेराव कर जोरदार आंदोलन करेंगे। वक्ताओं ने कहा कि न्याय मिलने तक संघर्ष जारी रहेगा। बैठक में ग्रामीणों ने प्रशासन से हत्यारों की अविलंब गिरफ्तारी, मृतक परिवार को उचित मुआवजा तथा परिवार के एक सदस्य को सरकारी नौकरी देने की मांग भी की। बैठक में भाकपा माले के प्रखंड सचिव सुरेंद्र प्रसाद सिंह, प्रखंड कमिटी सदस्य ललन दास, जीतेंद्र कुमार सहनी, मृतक के पिता देबकी सहनी, मृतक की पत्नी रवीना देवी, मृतक का भाई सुशील सहनी, कुशी सहनी, सोनिया देवी, बबिता देवी, सुदामा देवी, राजकुमारी देवी, सरयुग कुमार, सींटू कुमार, रघुनाथ सहनी चंदन सहनी आदि बड़ी संख्या में ग्रामीण, सामाजिक कार्यकर्ता एवं भाकपा माले के कार्यकर्ता उपस्थित थे।

कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें