- पीडित परिवार ने सड़क पर बैठकर जताया विरोध, कार्यवाही की मांग
वृद्धा कमला कुशवाह पति स्व. छोटेलाल कुशवाह ने बताया कि पुराने सरकारी रास्ते को बंद कर गणेश मंदिर के पास खसरा नं. 35/3 और 35/5 की कृषि भूमि से रास्ता निकाने की कोशिश की जा रही है। खेत में मुर्म चूरी डलवा कर पक्का बनवाया जा रहा है। जबकी राजस्व न्यायालय ने 9/1/2/1 पर रास्ता बनाने के निर्देश पारित किए है यह भूमि जगदीश कुशवाहा की है। कमला बाई की फसलों को भी काफी नुकसान पहुंचाया जा रहा है। सीवन नदी के किनारे से निकले पुराने सरकारी रास्ते को जानबूझकर बंद कर दिया गया है। वृद्धा कमला कुशवाह ने संबंधित लोगों पर कार्रवाई की मांग की है। जिले में भूमि विवाद थमने का नाम नहीं ले रहे है। राजस्व विभाग की गड़वडिय़ों ने किसानों की परेशानी को और भी बड़ा दिया है। इधर तहसीलदार आरआई पटवारियों पर एक पक्षीय कार्रवाही किए जाने के आरोप भी लगा रहे है। जमीनी मामलों में पुलिस भी बिना जांच पड़ताल के ही फरियादियों पर कार्रवाई कर रही है।

कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें