मधुबनी : राजद नेत्री के निधन से शोक की लहर - Live Aaryaavart (लाईव आर्यावर्त)

Breaking

प्रबिसि नगर कीजै सब काजा । हृदय राखि कौशलपुर राजा।। -- मंगल भवन अमंगल हारी। द्रवहु सुदसरथ अजिर बिहारी ।। -- सब नर करहिं परस्पर प्रीति । चलहिं स्वधर्म निरत श्रुतिनीति ।। -- तेहि अवसर सुनि शिव धनु भंगा । आयउ भृगुकुल कमल पतंगा।। -- राजिव नयन धरैधनु सायक । भगत विपत्ति भंजनु सुखदायक।। -- अनुचित बहुत कहेउं अग्याता । छमहु क्षमा मंदिर दोउ भ्राता।। -- हरि अनन्त हरि कथा अनन्ता। कहहि सुनहि बहुविधि सब संता। -- साधक नाम जपहिं लय लाएं। होहिं सिद्ध अनिमादिक पाएं।। -- अतिथि पूज्य प्रियतम पुरारि के । कामद धन दारिद्र दवारिके।।

सोमवार, 1 जून 2026

मधुबनी : राजद नेत्री के निधन से शोक की लहर

Rjd-leader-passes-away-madhubani
मधुबनी (संवाददाता) । राष्ट्रीय जनता दल की कर्मठ कार्यकर्ता  महिला प्रकोष्ठ की खजौली प्रखंड के प्रधान महासचिव कविता कुमारी के आकस्मिक निधन से समस्त राष्ट्रीय जनता दल परिवार शोकाकुल है। उनके आवास पर पहुंचकर राजद महिला जिला अध्यक्ष रेणु यादव ने पार्टी का झंडा देकर श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए कहा कि कविता कुमारी राजद महिला प्रकोष्ठ मधुबनी की एक मजबूत स्तंभ थी जब-जब महिला प्रकोष्ठ महत्वपूर्ण कार्यक्रम किया गया तब वे सभी कार्यक्रमों में पहली पंक्ति में खड़े होने वाली नेत्री थी कविता कुमारी को महिला प्रकोष्ठ राष्ट्रीय जनता दल मधुबनी के तरफ से श्रद्धांजलि व्यक्त करती हूं साथ ही ईश्वर से प्रार्थना करती हूं इनको अपने चरणों में स्थान दें। 


जिला राजद प्रवक्ता इंद्रजीत राय ने बताया कि कविता कुमारी  समाजवादी विचारधारा के समर्पित कार्यकर्ता थी, जिनके निधन से पार्टी को प्रखंड से लेकर जिला की राजनीति में बड़ी क्षति पहुंची है। उन्होंने कहा कि कविता कुमारी ने हमेशा संगठन और कार्यकर्ताओं के हित में ईमानदारी और निष्ठा के साथ काम किया। श्रद्धांजलि देने वालों में राजद जिला अध्यक्ष रामाशीष यादव, पूर्व विधायक समीर कुमार महासेठ, बृजकिशोर यादव, रामकुमार यादव, राजकुमार यादव, प्रशांत मंडल, निशांत मंडल, जिला प्रवक्ता इंद्रजीत राय, महिला जिला अध्यक्ष रेणु यादव, रामकुमार यादव, उमेश राम, वीरेंद्र यादव, रामसागर पासवान, ओमप्रकाश यादव,  सहित अन्य। इसके अलावा युवा राजद के जिला अध्यक्ष इंद्रभूषण यादव और प्रधान महासचिव उमेश राम समेत बड़ी संख्या में कार्यकर्ताओं ने भी दिवंगत नेता को श्रद्धासुमन अर्पित किए।

कोई टिप्पणी नहीं: