सीहोर : सम्मान के पात्र हैं डॉक्टर दस सालों में घटा दी मातृ शिशु मृत्यु दर : अरुणा सुदेश राय - Live Aaryaavart (लाईव आर्यावर्त)

Breaking

प्रबिसि नगर कीजै सब काजा । हृदय राखि कौशलपुर राजा।। -- मंगल भवन अमंगल हारी। द्रवहु सुदसरथ अजिर बिहारी ।। -- सब नर करहिं परस्पर प्रीति । चलहिं स्वधर्म निरत श्रुतिनीति ।। -- तेहि अवसर सुनि शिव धनु भंगा । आयउ भृगुकुल कमल पतंगा।। -- राजिव नयन धरैधनु सायक । भगत विपत्ति भंजनु सुखदायक।। -- अनुचित बहुत कहेउं अग्याता । छमहु क्षमा मंदिर दोउ भ्राता।। -- हरि अनन्त हरि कथा अनन्ता। कहहि सुनहि बहुविधि सब संता। -- साधक नाम जपहिं लय लाएं। होहिं सिद्ध अनिमादिक पाएं।। -- अतिथि पूज्य प्रियतम पुरारि के । कामद धन दारिद्र दवारिके।।

मंगलवार, 9 जून 2026

सीहोर : सम्मान के पात्र हैं डॉक्टर दस सालों में घटा दी मातृ शिशु मृत्यु दर : अरुणा सुदेश राय

  • जिला अस्पताल में प्रधानमंत्री सुरक्षित मातृ कार्यक्रम आयोजित 

Sehore-doctar
सीहोर। जिला अस्पताल के डॉक्टर सम्मान के पात्र हैं। मातृ शिशु मृत्यु दर को डाक्टरों ने घटा दिया है। किसी भी देश की तरक्की मातृ शिशु मृत्यु दर से ही पता चलती है। डॉक्टर के लिए भ्रामक अफवाह फैलाना गलत है उक्त बात मंगलवार को जिला अस्पताल में प्रधानमंत्री सुरक्षित मातृत्व योजना के 10 वर्ष पूर्ण होने पर आयोजित कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में पहुंची समाज सेविका श्रीमती अरुणा सुदेश राय ने गर्भवती महिलाओं को संबोधित करते हुए कही। श्रीमती राय ने कहा कि अस्पताल प्रशासन और विधायक जी के द्वारा गर्भवती महिलाओं की जांच और उपचार के लिए विशेष व्यवस्थाएं जिला अस्पताल में कराई गई हैं। हजारों गर्भवती महिलाओं को प्रधानमंत्री सुरक्षित मातृ अभियान का लाभ मिल रहा है। 


कार्यक्रम में जिला पंचायत सी ईओ श्रीमती सर्जना यादव ने कहा कि प्रधानमंत्री सुरक्षित माथुर अभियान के 10 वर्ष को आज हम सेलिब्रेट कर रहे हैं । गर्भवती महिलाओं को चेकअप के बाद स्वास्थ्य से संबंधित पैकेटों का वितरण भी श्रीमती राय  के द्वारा किया गया है। कार्यक्रम की जानकारी देते हुए डॉक्टर पुष्पा कनौजिया ने बताया कि  प्रति माह की 9 और 25 तारीख को जिला अस्पताल में गर्भवती महिलाओं की जांच की जाती है और जरूरी परामर्श भी दिया जाता है उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री सुरक्षित मातृ अभियान के तहत तेजी से मथुरा शिशु मृत्यु दर घट रहा है। शासन प्रशासन और जिला अस्पताल इस अभियान में पूरी मदद कर रहा है। कार्यक्रम की मुख्य अतिथि श्रीमती अरुणा सुदेश राय और जिला पंचायत सीईओ सर्जना यादव का पौधे भेंट कर जिला अस्पताल की सिविल सर्जन डॉक्टर यूके श्रीवास्तव सहित अन्य डॉक्टरो ने  स्वागत किया। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में गर्भवती महिलाएं उपस्थित रही।

कोई टिप्पणी नहीं: