मुंबई : सौर-पवन ऊर्जा को जन-आंदोलन बना रही ‘अवादा भारत उदय यात्रा’ - Live Aaryaavart (लाईव आर्यावर्त)

Breaking

प्रबिसि नगर कीजै सब काजा । हृदय राखि कौशलपुर राजा।। -- मंगल भवन अमंगल हारी। द्रवहु सुदसरथ अजिर बिहारी ।। -- सब नर करहिं परस्पर प्रीति । चलहिं स्वधर्म निरत श्रुतिनीति ।। -- तेहि अवसर सुनि शिव धनु भंगा । आयउ भृगुकुल कमल पतंगा।। -- राजिव नयन धरैधनु सायक । भगत विपत्ति भंजनु सुखदायक।। -- अनुचित बहुत कहेउं अग्याता । छमहु क्षमा मंदिर दोउ भ्राता।। -- हरि अनन्त हरि कथा अनन्ता। कहहि सुनहि बहुविधि सब संता। -- साधक नाम जपहिं लय लाएं। होहिं सिद्ध अनिमादिक पाएं।। -- अतिथि पूज्य प्रियतम पुरारि के । कामद धन दारिद्र दवारिके।।

बुधवार, 3 जून 2026

मुंबई : सौर-पवन ऊर्जा को जन-आंदोलन बना रही ‘अवादा भारत उदय यात्रा’

Solar-energy-mumbai
मुंबई (अनिल बेदाग) : भारत आज ऊर्जा परिवर्तन के एक महत्वपूर्ण दौर से गुजर रहा है, जहां स्वच्छ और आत्मनिर्भर भविष्य की दिशा में तेज़ी से कदम बढ़ाए जा रहे हैं। इसी सोच को जन-आंदोलन का रूप देने के उद्देश्य से अवादा ग्रुप ने ‘अवादा भारत उदय यात्रा’ की शुरुआत की है, जो देशभर में नवीकरणीय ऊर्जा के प्रति जागरूकता फैलाने का एक अनूठा अभियान बनकर उभरी है। नोएडा से शुरू हुई यह यात्रा अब मुंबई और नवी मुंबई पहुंच चुकी है, जहां लोगों ने इसे उत्साह और समर्थन के साथ अपनाया। वाशी और अंधेरी जैसे व्यस्त इलाकों में आयोजित नुक्कड़ नाटकों, संवाद कार्यक्रमों और ‘डिजिटल ग्रीन प्लेज’ जैसी गतिविधियों ने स्वच्छ ऊर्जा के संदेश को आम लोगों तक सरल और प्रभावी तरीके से पहुंचाया। अभियान का उद्देश्य केवल सौर और पवन ऊर्जा के लाभ बताना नहीं, बल्कि नागरिकों को पर्यावरण-अनुकूल जीवनशैली अपनाने के लिए प्रेरित करना भी है। अवादा ग्रुप के चेयरमैन विनीत मित्तल के अनुसार, ऊर्जा सुरक्षा और आत्मनिर्भरता के लिए हरित ऊर्जा को अपनाना समय की सबसे बड़ी आवश्यकता है। 17.7 गीगावाट से अधिक के नवीकरणीय ऊर्जा पोर्टफोलियो और ग्रीन हाइड्रोजन, ऊर्जा भंडारण तथा सोलर मैन्युफैक्चरिंग जैसे क्षेत्रों में सक्रिय भागीदारी के साथ अवादा केवल ऊर्जा उत्पादन नहीं कर रहा, बल्कि भारत के हरित भविष्य की मजबूत नींव भी तैयार कर रहा है। मुंबई में जागरूकता की नई रोशनी फैलाने के बाद यह यात्रा अब पुणे की ओर बढ़ चुकी है।

कोई टिप्पणी नहीं: