मुंबई : 'आवारापन 2' में दिशा पाटनी का सबसे रहस्यमयी अवतार - Live Aaryaavart (लाईव आर्यावर्त)

Breaking

प्रबिसि नगर कीजै सब काजा । हृदय राखि कौशलपुर राजा।। -- मंगल भवन अमंगल हारी। द्रवहु सुदसरथ अजिर बिहारी ।। -- सब नर करहिं परस्पर प्रीति । चलहिं स्वधर्म निरत श्रुतिनीति ।। -- तेहि अवसर सुनि शिव धनु भंगा । आयउ भृगुकुल कमल पतंगा।। -- राजिव नयन धरैधनु सायक । भगत विपत्ति भंजनु सुखदायक।। -- अनुचित बहुत कहेउं अग्याता । छमहु क्षमा मंदिर दोउ भ्राता।। -- हरि अनन्त हरि कथा अनन्ता। कहहि सुनहि बहुविधि सब संता। -- साधक नाम जपहिं लय लाएं। होहिं सिद्ध अनिमादिक पाएं।। -- अतिथि पूज्य प्रियतम पुरारि के । कामद धन दारिद्र दवारिके।।

मंगलवार, 30 जून 2026

मुंबई : 'आवारापन 2' में दिशा पाटनी का सबसे रहस्यमयी अवतार

Disha-patani
मुंबई (अनिल बेदाग) : 'वेलकम टू जंगल' की सफलता के बाद दिशा पाटनी अब अपने करियर के एक बिल्कुल नए और संवेदनशील पड़ाव पर कदम रख रही हैं। 'आवारापन 2' के टीज़र में उनकी महज़ एक झलक ने ही दर्शकों की उत्सुकता कई गुना बढ़ा दी है। लाल रंग की खूबसूरत ड्रेस में सेलो बजाती दिशा का शांत, सादगी भरा और रहस्यमयी अंदाज़ इस बात का संकेत देता है कि इस बार वह सिर्फ अपनी खूबसूरती नहीं, बल्कि दमदार अभिनय से भी दर्शकों का दिल जीतने वाली हैं। इमरान हाशमी के साथ उनकी नई जोड़ी और फिल्म की भावनात्मक कहानी पहले ही चर्चा का विषय बन चुकी है। मेकर्स ने उनके किरदार को पूरी तरह रहस्य में रखा है, जिससे फिल्म को लेकर रोमांच और बढ़ गया है। साफ है कि 'आवारापन 2' दिशा पाटनी के करियर में एक ऐसा मोड़ साबित हो सकती है, जहां वह ग्लैमर से आगे बढ़कर एक परिपक्व और यादगार अभिनेत्री के रूप में अपनी नई पहचान बनाने की तैयारी में हैं।

कोई टिप्पणी नहीं: