पटना : लोकतंत्र, संविधान और युवाओं के हक के सच्चे रक्षक है राहुल गांधी : राजेश राम - Live Aaryaavart (लाईव आर्यावर्त)

Breaking

प्रबिसि नगर कीजै सब काजा । हृदय राखि कौशलपुर राजा।। -- मंगल भवन अमंगल हारी। द्रवहु सुदसरथ अजिर बिहारी ।। -- सब नर करहिं परस्पर प्रीति । चलहिं स्वधर्म निरत श्रुतिनीति ।। -- तेहि अवसर सुनि शिव धनु भंगा । आयउ भृगुकुल कमल पतंगा।। -- राजिव नयन धरैधनु सायक । भगत विपत्ति भंजनु सुखदायक।। -- अनुचित बहुत कहेउं अग्याता । छमहु क्षमा मंदिर दोउ भ्राता।। -- हरि अनन्त हरि कथा अनन्ता। कहहि सुनहि बहुविधि सब संता। -- साधक नाम जपहिं लय लाएं। होहिं सिद्ध अनिमादिक पाएं।। -- अतिथि पूज्य प्रियतम पुरारि के । कामद धन दारिद्र दवारिके।।

शुक्रवार, 19 जून 2026

पटना : लोकतंत्र, संविधान और युवाओं के हक के सच्चे रक्षक है राहुल गांधी : राजेश राम

  • राहुल गांधी के 56वें जन्मदिन पर प्रदेश कांग्रेस मुख्यालय में भव्य समारोह, प्रदेश अध्यक्ष राजेश राम ने केक काटकर दी शुभकामनाएं

Bihar-congress-wish-rahul-gandhi
पटना (रजनीश के झा), 19 जून । लोकसभा में विपक्ष के नेता और कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष जननायक राहुल गांधी का 56वां जन्मदिन आज प्रदेश कांग्रेस मुख्यालय, सदाकत आश्रम, पटना में हर्षोल्लास के साथ कांग्रेसजनों के द्वारा मनाया गया। इस अवसर पर बिहार प्रदेश कांग्रेस कमिटी के अध्यक्ष राजेश राम ने केक काटकर राहुल गांधी को जन्मदिन की शुभकामनाएं दी और पार्टीजनों को केक खिलाया। इस अवसर पर प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष राजेश राम ने कहा कि राहुल गांधी देश की लोकतांत्रिक मूल्यों, सामाजिक न्याय, संविधान और आम जनता के अधिकारों की लड़ाई के सबसे सशक्त एवं प्रतिबद्ध नेता हैं। उन्होंने कहा कि राहुल गांधी लगातार देश के युवाओं, किसानों, मजदूरों, महिलाओं एवं वंचित वर्गों की आवाज को मजबूती से उठाते रहे हैं। उनके नेतृत्व में कांग्रेस पार्टी देश में भाईचारे, समानता और लोकतांत्रिक संस्थाओं की रक्षा के लिए संघर्षरत है। जेन जी के बीच राहुल गांधी की लोकप्रियता को रेखांकित करते हुए उन्होंने कहा कि देश के युवा और छात्र उन्हें अपना नेता मानते हैं और वे उनके हक के लिए लगातार सड़क से लेकर सदन तक संघर्षरत रहते हैं।


प्रदेश अध्यक्ष राजेश राम ने कहा कि राहुल गांधी का जीवन जनसेवा, सत्य और संघर्ष की प्रेरणा देता है। उन्होंने राहुल गांधी जी के उत्तम स्वास्थ्य, दीर्घायु एवं उज्ज्वल राजनीतिक जीवन की कामना करते हुए कहा कि उनके नेतृत्व में देश में लोकतांत्रिक एवं संवैधानिक मूल्यों को और अधिक मजबूती मिलेगी। जन्म दिन समारोह में  विधान परिषद में कांग्रेस दल नेता डा. मदन मोहन झा, अखिल भारतीय कांग्रेस कमिटी के सचिव सह प्रभारी सुशील पासी, अनुशासन समिति के अध्यक्ष कपिलदेव प्रसाद यादव, विधान पार्षद राजीव कुमार, ब्रजेश प्रसाद मुनन, पूर्व विधायक प्रमोद कुमार सिंह, बंटी चौधरी, मिन्नत रहमानी, राजीव मेहता, प्रेमचन्द सिंह, कुमार आशीष, डा. अमन कुमार, डा. संजय यादव, सूरज यादव, कमलदेव नारायण शुक्ला, मनोज शर्मा मृणाल अनामय, विमलेश तिवारी, मंजीत आनन्द साहू, उदय शंकर पटेल,, सुधीर शर्मा, सत्येन्द्र कुमार सिंह, अखिलेश्वर सिंह, शशि रंजन, रीता सिंह, उमेश कुमार राम, राहुल पासवान,राजेन्द्र चौधरी, जितेन्द्र नाथ पटेल, हीरा सिंह बग्गा, अरूण पाठक, विशाल यादव सहित सैकड़ों की संख्या में कांग्रेसजन मौजूद थे। 

कोई टिप्पणी नहीं: