मुंबई : क्रिकेट कोचिंग में तकनीक का बड़ा धमाका! कबुनी लेकर आया दिग्गजों की ट्रेनिंग आपकी मुट्ठी में - Live Aaryaavart (लाईव आर्यावर्त)

Breaking

प्रबिसि नगर कीजै सब काजा । हृदय राखि कौशलपुर राजा।। -- मंगल भवन अमंगल हारी। द्रवहु सुदसरथ अजिर बिहारी ।। -- सब नर करहिं परस्पर प्रीति । चलहिं स्वधर्म निरत श्रुतिनीति ।। -- तेहि अवसर सुनि शिव धनु भंगा । आयउ भृगुकुल कमल पतंगा।। -- राजिव नयन धरैधनु सायक । भगत विपत्ति भंजनु सुखदायक।। -- अनुचित बहुत कहेउं अग्याता । छमहु क्षमा मंदिर दोउ भ्राता।। -- हरि अनन्त हरि कथा अनन्ता। कहहि सुनहि बहुविधि सब संता। -- साधक नाम जपहिं लय लाएं। होहिं सिद्ध अनिमादिक पाएं।। -- अतिथि पूज्य प्रियतम पुरारि के । कामद धन दारिद्र दवारिके।।

मंगलवार, 9 जून 2026

मुंबई : क्रिकेट कोचिंग में तकनीक का बड़ा धमाका! कबुनी लेकर आया दिग्गजों की ट्रेनिंग आपकी मुट्ठी में

Ai-cricket-coach
मुंबई (अनिल बेदाग) : मुंबई में लॉन्च हुए 'एआई'-संचालित स्पोर्ट्स प्लेटफॉर्म ‘कबुनी’ ने क्रिकेट प्रशिक्षण की पारंपरिक सीमाओं को तोड़ते हुए एक नई शुरुआत की है। यह प्लेटफॉर्म खिलाड़ियों को कहीं भी, कभी भी विश्वस्तरीय कोचिंग उपलब्ध कराने का दावा करता है। सौरव गांगुली, शेन वॉटसन, एबी डिविलियर्स और श्रेयस अय्यर जैसे दिग्गज क्रिकेटरों को ‘सुपर कोच’ के रूप में जोड़कर कबुनी ने तकनीक और खेल के मेल से प्रतिभा निखारने का अनूठा मॉडल पेश किया है। कबुनी का स्वामित्व वाला 'एआई' इंजन ‘प्ले ओएस ’ खिलाड़ियों के फुटवर्क, बैलेंस, टाइमिंग और तकनीकी पहलुओं का रियल-टाइम विश्लेषण कर तुरंत फीडबैक देता है। इसका उद्देश्य उन सुविधाओं को आम खिलाड़ियों तक पहुंचाना है, जो अब तक केवल बड़ी क्रिकेट अकादमियों में उपलब्ध थीं।कबुनी के संस्थापक निमेश पटेल कहते हैं, “भारत में कई युवा क्रिकेटरों के लिए उच्च गुणवत्ता वाली कोचिंग तक पहुंच सबसे बड़ी चुनौती है। कबुनी इसी स्थिति को बदलने के लिए बनाया गया है।” उन्होंने आगे कहा, “भारत हमारी शुरुआत है। हम खेलों के भविष्य के लिए ऐसा मॉडल बना रहे हैं जो वैश्विक स्तर पर विस्तार कर अगली पीढ़ी के खिलाड़ियों के लिए नए अवसर पैदा करेगा।” ‘डू यू वांट टू प्ले फॉर ए लीजेंड?’ अभियान के जरिए कबुनी अब देशभर के युवा खिलाड़ियों को अपने क्रिकेटिंग सपनों को नई उड़ान देने का मंच भी प्रदान करेगा।

कोई टिप्पणी नहीं: