मुंबई : देशभर के इनोवेटर्स की तलाश में निकले अभिनेता राजीव खंडेलवाल - Live Aaryaavart (लाईव आर्यावर्त)

Breaking

प्रबिसि नगर कीजै सब काजा । हृदय राखि कौशलपुर राजा।। -- मंगल भवन अमंगल हारी। द्रवहु सुदसरथ अजिर बिहारी ।। -- सब नर करहिं परस्पर प्रीति । चलहिं स्वधर्म निरत श्रुतिनीति ।। -- तेहि अवसर सुनि शिव धनु भंगा । आयउ भृगुकुल कमल पतंगा।। -- राजिव नयन धरैधनु सायक । भगत विपत्ति भंजनु सुखदायक।। -- अनुचित बहुत कहेउं अग्याता । छमहु क्षमा मंदिर दोउ भ्राता।। -- हरि अनन्त हरि कथा अनन्ता। कहहि सुनहि बहुविधि सब संता। -- साधक नाम जपहिं लय लाएं। होहिं सिद्ध अनिमादिक पाएं।। -- अतिथि पूज्य प्रियतम पुरारि के । कामद धन दारिद्र दवारिके।।

मंगलवार, 30 जून 2026

मुंबई : देशभर के इनोवेटर्स की तलाश में निकले अभिनेता राजीव खंडेलवाल

Rajiv-khandelwal-vande-bharat
मुंबई (अनिल बेदाग): जाने-माने अभिनेता और टीवी होस्ट राजीव खंडेलवाल को गौतम अदाणी की देशव्यापी उद्यमिता पहल 'वंदे भारतम' का एम्बेसडर और होस्ट बनाया गया है। इस पहल के तहत वे देशभर के इनोवेटर्स, उद्यमियों और बदलावकर्ताओं की प्रेरक कहानियों को सामने लाएंगे। कार्यक्रम में 36 राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों के 800 से अधिक जिलों से प्रतिभागियों का चयन किया जाएगा, जिनमें से 75 फाइनलिस्ट अहमदाबाद में आयोजित विशेष कार्यक्रम और स्वतंत्रता दिवस के आसपास होने वाले ग्रैंड फिनाले में पहुंचेंगे। राजीव खंडेलवाल ने कहा कि छोटे शहरों और गांवों के अनदेखे प्रतिभाशाली लोगों को राष्ट्रीय पहचान दिलाने का हिस्सा बनना उनके लिए गर्व की बात है। वहीं, गौतम अदाणी ने कहा कि भारत में प्रतिभा की कोई कमी नहीं है, जरूरत केवल सही अवसर और मंच उपलब्ध कराने की है। 'वंदे भारतम' के लिए आवेदन 24 जून से शुरू हो चुके हैं।

कोई टिप्पणी नहीं: