नई दिल्ली । दिल्ली विश्वविद्यालय ने 2026-27 शैक्षणिक सत्र में स्नातक पाठ्यक्रमों में प्रवेश के लिए पाठ्येतर गतिविधि कोटे (ईसीए) के तहत 14 श्रेणियों में 1,370 सीटों की घोषणा की है। यह घोषणा ऐसे समय में की गई है, जब कॉमन सीट आवंटन प्रणाली (सीएसएएस-यूजी) के तहत पंजीकरण पहले से जारी है। विश्वविद्यालय की ईसीए सीट मैट्रिक्स के अनुसार, भारतीय शास्त्रीय नृत्य के लिए 125 सीटें निर्धारित की गई हैं, जबकि थिएटर के लिए 123 और भारतीय शास्त्रीय गायन के लिए 109 सीटें आवंटित की गई हैं। इसके अलावा भारतीय लोक नृत्य के लिए 72 सीटें, हिंदी वाद-विवाद के लिए 71, अंग्रेजी वाद-विवाद के लिए 69, स्केचिंग एवं पेंटिंग के लिए 65, पश्चिमी नृत्य कला के लिए 63, राष्ट्रीय कैडेट कोर (एनसीसी) (बालिका) के लिए 56, वेस्टर्न वोकल म्यूजिक के लिए 54 और एनएसएस के लिए 53 सीटें निर्धारित की गई हैं। अन्य श्रेणियों में विश्वविद्यालय ने फोटोग्राफी के लिए 44 सीटें, योग के लिए 42, भारतीय वाद्य संगीत (तबला) के लिए 37, कोरियोग्राफी के लिए 35, अंग्रेजी रचनात्मक लेखन के लिए 33 और हिंदी रचनात्मक लेखन के लिए 30 सीटें निर्धारित की हैं। इसके अलावा फिल्म निर्माण के लिए 28, हारमोनियम के लिए 26, क्विज़ के लिए 25 और वेस्टर्न ड्रम के लिए 24 सीटें रखी गई हैं। ईसीए की कुछ विशेष विधाओं में सीटों की संख्या सीमित है। लीड गिटार और बेस गिटार के लिए 13-13 सीटें, मूर्तिकला के लिए 10, एनीमेशन के लिए आठ, भारतीय वायलिन के लिए पांच, सरोद के लिए दो तथा वेस्टर्न फ्लूट के लिए एक सीट निर्धारित की गई है। सीट मैट्रिक्स के अनुसार, विश्वविद्यालय के कई कॉलेज इन श्रेणियों में प्रवेश देंगे। इनमें किरोड़ीमल कॉलेज, हिंदू कॉलेज, हंसराज कॉलेज, मिरांडा हाउस, लेडी श्रीराम कॉलेज फॉर वूमेन, श्री वेंकटेश्वर कॉलेज, गार्गी कॉलेज, रामजस कॉलेज, शिवाजी कॉलेज और जाकिर हुसैन दिल्ली कॉलेज प्रमुख हैं, जहां ईसीए की विभिन्न विधाओं में सीटें उपलब्ध होंगी। विश्वविद्यालय ने स्नातक पाठ्यक्रमों में प्रवेश के लिए सीएसएएस-यूजी पोर्टल पर पंजीकरण प्रक्रिया पहले ही शुरू कर दी है। विश्वविद्यालय के अनुसार, खेल कोटा के तहत स्नातक पाठ्यक्रम में प्रवेश के इच्छुक अभ्यर्थियों का सीयूईटी (यूजी)-2026 में शामिल होना अनिवार्य है।
सोमवार, 29 जून 2026
दिल्ली : डीयू ने यूजी दाखिला के लिए पाठ्येतर गतिविधि कोटे के तहत 1,370 सीटें जारी कीं
Tags
# देश
Share This
About आर्यावर्त डेस्क
देश
Labels:
देश
सदस्यता लें
टिप्पणियाँ भेजें (Atom)
संपादकीय (खबर/विज्ञप्ति ईमेल : editor@liveaaryaavart या वॉट्सएप : 9899730304 पर भेजें)

कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें