पटना : स्व. सत्येंद्र नारायण सिन्हा की 110वीं जयंती पर कांग्रेस नेताओं ने दी श्रद्धांजलि - Live Aaryaavart (लाईव आर्यावर्त)

Breaking

प्रबिसि नगर कीजै सब काजा । हृदय राखि कौशलपुर राजा।। -- मंगल भवन अमंगल हारी। द्रवहु सुदसरथ अजिर बिहारी ।। -- सब नर करहिं परस्पर प्रीति । चलहिं स्वधर्म निरत श्रुतिनीति ।। -- तेहि अवसर सुनि शिव धनु भंगा । आयउ भृगुकुल कमल पतंगा।। -- राजिव नयन धरैधनु सायक । भगत विपत्ति भंजनु सुखदायक।। -- अनुचित बहुत कहेउं अग्याता । छमहु क्षमा मंदिर दोउ भ्राता।। -- हरि अनन्त हरि कथा अनन्ता। कहहि सुनहि बहुविधि सब संता। -- साधक नाम जपहिं लय लाएं। होहिं सिद्ध अनिमादिक पाएं।। -- अतिथि पूज्य प्रियतम पुरारि के । कामद धन दारिद्र दवारिके।।

सोमवार, 13 जुलाई 2026

पटना : स्व. सत्येंद्र नारायण सिन्हा की 110वीं जयंती पर कांग्रेस नेताओं ने दी श्रद्धांजलि

Bihar-congress-tribute-ex-cm-satyendara-sinha
पटना (रजनीश के झा)। बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री एवं प्रख्यात स्वतंत्रता सेनानी स्व सत्येंद्र नारायण सिन्हा की 110 वीं जयंती आज प्रदेश कांग्रेस मुख्यालय, सदाकत आश्रम में प्रदेश कांग्रेस  मीडिया विभाग के चेयरमैन राजेश राठौड़ की अध्यक्षता में श्रद्धा  के साथ मनाई गई। इस अवसर पर  राजेश राठौड़ ने स्व. सत्येंद्र नारायण सिन्हा के चित्र पर पुष्पांजलि अर्पित करते हुए कहा कि उन्होंने अपने सार्वजनिक जीवन में लोकतांत्रिक मूल्यों, स्वच्छ राजनीति और जनसेवा की मिसाल कायम की। उनका जीवन सादगी, ईमानदारी और जनकल्याण के प्रति समर्पण का प्रतीक था। उनके आदर्श आज भी जनप्रतिनिधियों और युवाओं के लिए प्रेरणास्रोत हैं। उन्होंने कहा कि स्व. सत्येंद्र नारायण सिन्हा ने बिहार के विकास और लोकतंत्र को मजबूत करने में महत्वपूर्ण योगदान दिया। उनके विचारों और सिद्धांतों को आत्मसात कर ही समाज में न्याय, समानता और लोकतांत्रिक मूल्यों को और अधिक सशक्त बनाया जा सकता है। इस  अवसर पर अरविंद लाल रजक, नदीम अंसारी, रंजीत कुमार बाल्मीकि, अजीत कुमार शुक्ला, माला  कुमार , नलिन कुमार , बिपिन झा, दिनेश कुमार  मौजूद थे।

कोई टिप्पणी नहीं: