मुंबई : 'शाम-ए-अख्तरी' में डॉ. सोमा घोष ने बेगम अख्तर की यादों को फिर किया जीवंत - Live Aaryaavart (लाईव आर्यावर्त)

Breaking

प्रबिसि नगर कीजै सब काजा । हृदय राखि कौशलपुर राजा।। -- मंगल भवन अमंगल हारी। द्रवहु सुदसरथ अजिर बिहारी ।। -- सब नर करहिं परस्पर प्रीति । चलहिं स्वधर्म निरत श्रुतिनीति ।। -- तेहि अवसर सुनि शिव धनु भंगा । आयउ भृगुकुल कमल पतंगा।। -- राजिव नयन धरैधनु सायक । भगत विपत्ति भंजनु सुखदायक।। -- अनुचित बहुत कहेउं अग्याता । छमहु क्षमा मंदिर दोउ भ्राता।। -- हरि अनन्त हरि कथा अनन्ता। कहहि सुनहि बहुविधि सब संता। -- साधक नाम जपहिं लय लाएं। होहिं सिद्ध अनिमादिक पाएं।। -- अतिथि पूज्य प्रियतम पुरारि के । कामद धन दारिद्र दवारिके।।

शनिवार, 25 जुलाई 2026

मुंबई : 'शाम-ए-अख्तरी' में डॉ. सोमा घोष ने बेगम अख्तर की यादों को फिर किया जीवंत

Dr-soma-ghosh
मुंबई (अनिल बेदाग) : मुंबई में आयोजित 'इंडियन ऑयल शाम-ए-अख्तरी' महान ग़ज़ल सम्राज्ञी बेगम अख्तर को समर्पित एक ऐसी संगीतमय संध्या बनी, जिसने संगीत प्रेमियों को भावनाओं से सराबोर कर दिया। पद्मश्री डॉ. सोमा घोष ने अपनी दिलकश प्रस्तुति से बेगम अख्तर की अमर ग़ज़लों को नया जीवन दिया। "बेगम अख्तर सिर्फ़ एक गायिका नहीं, बल्कि एहसास और अदब की अमर आवाज़ हैं," इस भावना को उन्होंने हर प्रस्तुति में साकार किया। कार्यक्रम का विशेष आकर्षण डॉ. शुभंकर घोष द्वारा निर्मित बेगम अख्तर के जीवन पर आधारित फिल्म रही, जिसने उनके संघर्ष और कला-साधना को प्रभावशाली ढंग से सामने रखा। "जब कला श्रद्धांजलि बन जाए, तब हर सुर इतिहास रच देता है," यह अहसास पूरे सभागार में गूंजता रहा। हाउसफुल रहे इस आयोजन में अनेक गणमान्य अतिथियों की उपस्थिति और अंत में दर्शकों की स्टैंडिंग ओवेशन ने इस शाम को सचमुच अविस्मरणीय बना दिया।

कोई टिप्पणी नहीं: