पटना : जन सुराज पार्टी के शिष्टमंडल ने बांकीपुर उपचुनाव को लेकर चुनाव पर्यवेक्षक को सौंपा ज्ञापन - Live Aaryaavart (लाईव आर्यावर्त)

Breaking

प्रबिसि नगर कीजै सब काजा । हृदय राखि कौशलपुर राजा।। -- मंगल भवन अमंगल हारी। द्रवहु सुदसरथ अजिर बिहारी ।। -- सब नर करहिं परस्पर प्रीति । चलहिं स्वधर्म निरत श्रुतिनीति ।। -- तेहि अवसर सुनि शिव धनु भंगा । आयउ भृगुकुल कमल पतंगा।। -- राजिव नयन धरैधनु सायक । भगत विपत्ति भंजनु सुखदायक।। -- अनुचित बहुत कहेउं अग्याता । छमहु क्षमा मंदिर दोउ भ्राता।। -- हरि अनन्त हरि कथा अनन्ता। कहहि सुनहि बहुविधि सब संता। -- साधक नाम जपहिं लय लाएं। होहिं सिद्ध अनिमादिक पाएं।। -- अतिथि पूज्य प्रियतम पुरारि के । कामद धन दारिद्र दवारिके।।

सोमवार, 27 जुलाई 2026

पटना : जन सुराज पार्टी के शिष्टमंडल ने बांकीपुर उपचुनाव को लेकर चुनाव पर्यवेक्षक को सौंपा ज्ञापन

  • जीविका दीदियों की प्रतिनियुक्ति पर रोक और पटना DM को चुनाव कार्य से मुक्त करने की मांग

Jan-suraj-bankipur
पटना (रजनीश के झा)।  जन सुराज पार्टी का एक शिष्टमंडल रविवार को पूर्व विधायक किशोर कुमार मुन्ना के नेतृत्व में बिहार चुनाव आयोग पहुंचा और बांकीपुर उपचुनाव में जीविका दीदियों समेत अन्य गैर एवं अर्ध-सरकारी कर्मियों की प्रतिनियुक्ति न किए जाने तथा पटना डीएम को आदर्श आचार संहिता के उल्लंघन के आलोक में 3 अगस्त तक बांकीपुर उपचुनाव कार्य से मुक्त करने की मांग को लेकर चुनाव पर्यवेक्षक को ज्ञापन सौंपा।


जन सुराज पार्टी के शिष्टमंडल की ओर से चुनाव पर्यवेक्षक के समक्ष दो प्रमुख मांगें रखी गईं।

1. आदर्श आचार संहिता के लागू रहने की अवधि में गैर एवं अर्ध-सरकारी जीविका दीदियों कर्मियों की प्रतिनियुक्ति पर रोक लगे।

2. पटना जिलाधिकारी ने आदर्श आचार संहिता के अनुच्छेद 324 का उल्लंघन करते हुए जीविका दीदियों से BJP के पक्ष में खुले तौर पर प्रचार करवाया जा रहा है। ये जीविका दीदियां BJP का झंडा लगाकर प्रचार कर रही हैं और DM अपने आधिकारिक X हैंडल से इसे प्रसारित कर रहे हैं।


बांकीपुर चुनाव कार्य से पटना डीएम को 3 अगस्त तक मुक्त करने की मांग को लेकर जन सुराज के शिष्टमंडल, जिसमें बांकीपुर विधानसभा चुनाव प्रभारी रामबली चन्द्रवंशी, पूर्व विधायक किशोर कुमार मुन्ना और जन सुराज के राष्ट्रीय प्रवक्ता कुमार सौरभ सिंह शामिल थे, ने चुनाव पर्यवेक्षक  को ज्ञापन सौंपा। जन सुराज की मांगें अगले 24 घंटे में पूरी नहीं की गईं तो जन सुराज के सभी पदाधिकारी और बांकीपुर प्रत्याशी प्रशांत किशोर सोमवार को चुनाव आयोग के सामने धरने पर बैठेंगे।

कोई टिप्पणी नहीं: