- 'पॉपॉईज' ने मुंबईवासियों को दिया एनिवर्सरी गिफ्ट
'पॉपॉईज' इंडिया के ईवीपी और चीफ बिजनेस ऑफिसर विभोर गुप्ता ने कहा कि मुंबई ने भारत में ब्रांड की सफलता की मजबूत नींव रखी है। यहां के ग्राहकों का भरोसा और उत्साह ही कंपनी को नए निवेश और विस्तार के लिए प्रेरित कर रहा है। यह विशेष ऑफर छत्रपति शिवाजी महाराज अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डा (टर्मिनल-2), फीनिक्स मार्किटसिटी कुर्ला, विवियाना मॉल ठाणे, इनऑर्बिट मॉल वाशी, द कैपिटल मॉल नालासोपारा और द वॉक ठाणे स्थित चुनिंदा 'पॉपॉईज' आउटलेट्स पर उपलब्ध रहेगा। यह पहल न केवल ग्राहकों के प्रति आभार व्यक्त करती है, बल्कि मुंबई में ब्रांड की मजबूत होती मौजूदगी का भी संकेत देती है।

कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें