- पार्टी ने नेता और कार्यकर्ता चाहते है प्रशांत किशोर स्वयं लड़ें चुनाव : मनोज भारती

पटना (रजनीश के झा)। जन सुराज पार्टी ने आज बांकीपुर सीट पर होने वाले उप-चुनाव को लेकर एक महत्वपूर्ण प्रेस कॉन्फ्रेंस की। जन सुराज पार्टी ने बांकीपुर विधानसभा उप-चुनाव में अपना उम्मीदवार खड़ा करने का निर्णय लिया है। बांकीपुर से जन सुराज के उमीदवार की घोषणा पार्टी की कोर कमेटी की बैठक के बाद 5 जुलाई को की जाएगी। बांकीपुर की जनता भाजपा के कुशासन के त्रस्त हो कर यह मांग कर रही है कि जन सुराज की तरफ से प्रशांत किशोर जी को यहां से चुनाव लड़ना चाहिए। पार्टी के नेताओं और कार्यकर्ताओं की भी यह मांग है कि जन सुराज अभियान के सूत्रधार प्रशांत किशोर जी बांकीपुर विधानसभा उप-चुनाव में पार्टी के उम्मीदवार के तौर पर चुनाव लड़ें। जन सुराज की तरफ से बांकीपुर विधानसभा सीट पर होने वाले उप-चुनाव के लिए उम्मीदवार की औपचारिक घोषणा 5 जुलाई को की जाएगी। प्रेस कॉन्फ्रेंस को जन सुराज पार्टी के बांकीपुर प्रभारी रामबली चंद्रवंशी ने भी सम्बोधित किया। इस मौके पर पार्टी के वरिष्ठ नेता किशोर कुमार, ललन यादव, जितेंद्र मिश्रा एवं मीडिया प्रभारी ओबेदुर रहमान भी उपस्थित रहें।
कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें