मुंबई : रश्मि आर्या ने 'शिव शंभू शंकरा' से शुरू किया सुरों का सफर - Live Aaryaavart (लाईव आर्यावर्त)

Breaking

प्रबिसि नगर कीजै सब काजा । हृदय राखि कौशलपुर राजा।। -- मंगल भवन अमंगल हारी। द्रवहु सुदसरथ अजिर बिहारी ।। -- सब नर करहिं परस्पर प्रीति । चलहिं स्वधर्म निरत श्रुतिनीति ।। -- तेहि अवसर सुनि शिव धनु भंगा । आयउ भृगुकुल कमल पतंगा।। -- राजिव नयन धरैधनु सायक । भगत विपत्ति भंजनु सुखदायक।। -- अनुचित बहुत कहेउं अग्याता । छमहु क्षमा मंदिर दोउ भ्राता।। -- हरि अनन्त हरि कथा अनन्ता। कहहि सुनहि बहुविधि सब संता। -- साधक नाम जपहिं लय लाएं। होहिं सिद्ध अनिमादिक पाएं।। -- अतिथि पूज्य प्रियतम पुरारि के । कामद धन दारिद्र दवारिके।।

शनिवार, 25 जुलाई 2026

मुंबई : रश्मि आर्या ने 'शिव शंभू शंकरा' से शुरू किया सुरों का सफर

Rashmi-arya
मुंबई (अनिल बेदाग): श्रावण माह से पहले रिलीज़ हो रहा रश्मि आर्या का पहला भक्ति गीत 'शिव शंभू शंकरा' सिर्फ एक म्यूज़िकल डेब्यू नहीं, बल्कि उनकी दिवंगत माँ बेबी साधना और भगवान शिव को समर्पित एक भावपूर्ण श्रद्धांजलि है। टी-सीरीज़ पर रिलीज़ हो रहे इस गीत में रश्मि ने न केवल अपनी आवाज़ दी है, बल्कि म्यूज़िक वीडियो में भी अभिनय किया है। रियल एस्टेट, फैशन और बिज़नेस की दुनिया में अपनी पहचान बना चुकी रश्मि के लिए गायन का यह सफर बेहद भावनात्मक रहा। उनकी माँ बेबी साधना एक सम्मानित गायिका थीं, जिनकी संगीत विरासत अनजाने में रश्मि के भीतर भी जीवित रही। वर्षों बाद फैमिली फ्रेंड गुरप्रीत कौर चड्ढा और संगीतकार गुरु एम. शर्मा के प्रोत्साहन ने उन्हें अपनी छिपी प्रतिभा पहचानने का आत्मविश्वास दिया। रश्मि कहती हैं कि 'शिव शंभू शंकरा' उनके लिए केवल एक गीत नहीं, बल्कि माँ के आशीर्वाद और महादेव के प्रति अटूट श्रद्धा का स्वर है। रिकॉर्डिंग से पहले उन्होंने लगातार तीन दिनों तक अभ्यास किया और चौथे दिन स्टूडियो में जाकर इस भक्ति गीत को अपनी आवाज़ दी। भक्ति, भावनाओं और माँ-बेटी के अटूट रिश्ते से सजा यह गीत श्रावण के पावन अवसर पर श्रोताओं के दिलों को छूने के लिए तैयार है।

कोई टिप्पणी नहीं: