- संतो के किए दर्शन जगन्नाथ रथ यात्रा चल समारोह में हुए शामिल

सीहोर। भगवान जगन्नाथ, बलभद्र एवं सुभद्रा जी की भव्य रथ यात्रा का आयोजन किया गया। भगवान जगन्नाथ के दर्शन कर विधायक सुदेश राय और समाजसेवीका अरुणा राय ने गुरुवार को शहर में निकाले गए भगवान जगन्नाथ के रथ खींचा। भगवान जगन्नाथ की रथ यात्रा शहर के प्रमुख मार्गो से निकाली गई। सब्जी मंडी स्थित जगदीश मंदिर पहुंचकर विधायक सुदेश राय और समाजसेविका श्रीमती अरुणा राय द्वारा भगवान जगन्नाथ की विधिवत पूजा अर्चना की गई उन्होंने नागरिकों की उन्नति प्रगति दुख कष्ट निवारण की कामना भगवान जगन्नाथ जी से की । उन्होंने संतो के किए दर्शन किए और आशीर्वाद प्राप्त किया। जय जगन्नाथ की जय घोषों के साथ विधायक सुदेश राय और समाजसेविका श्रीमती अरुणा राय 108 संत पंडित दुर्गाप्रसाद कटारे के मार्गदर्शन में जगन्नाथ रथ यात्रा में सम्मिलित हुए। विधायक सुदेश राय और समाजसेविका श्रीमती अरुणा राय ने तुलसीराम पटेल और सुरेश गब्बर परमार सहित अन्य समाज के वरिष्ठ जनों को फूल मालाए पहनाकर स्वागत सम्मान किया। चल समारोह में पुरी से चलित प्रतिमाओं का विशेष अभिषेक किया गया। यज्ञाचार्य पंडित दीपक शास्त्री के द्वारा जलाधिवास, पुष्पाधिवास आदि किया गया। सुबह सात बजे से महाभिषेक और दस बजे से एक बजे तक हवन किया गया । यह ऐतिहासिक एवं धार्मिक रथ यात्रा शहर के प्राचीन जगदीश मंदिर, छावनी से प्रारंभ होकर विभिन्न मार्गों से होती हुई संजय टाकीज के पास स्थित स्वर्णकार समाज मंदिर पहुंची लगातार 66 सालों से परमार क्षत्रिय समाज ट्रस्ट के तत्वाधान में निकाली जाने वाली भव्य यात्रा को लेकर समाजजन ग्रामीण और शहरी क्षेत्र में उत्साह बना रहा।
कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें