मुंबई : श्रेया कालरा लॉक अप 2 की असली गेम चेंजर : सोनिया बंसल - Live Aaryaavart (लाईव आर्यावर्त)

Breaking

प्रबिसि नगर कीजै सब काजा । हृदय राखि कौशलपुर राजा।। -- मंगल भवन अमंगल हारी। द्रवहु सुदसरथ अजिर बिहारी ।। -- सब नर करहिं परस्पर प्रीति । चलहिं स्वधर्म निरत श्रुतिनीति ।। -- तेहि अवसर सुनि शिव धनु भंगा । आयउ भृगुकुल कमल पतंगा।। -- राजिव नयन धरैधनु सायक । भगत विपत्ति भंजनु सुखदायक।। -- अनुचित बहुत कहेउं अग्याता । छमहु क्षमा मंदिर दोउ भ्राता।। -- हरि अनन्त हरि कथा अनन्ता। कहहि सुनहि बहुविधि सब संता। -- साधक नाम जपहिं लय लाएं। होहिं सिद्ध अनिमादिक पाएं।। -- अतिथि पूज्य प्रियतम पुरारि के । कामद धन दारिद्र दवारिके।।

बुधवार, 15 जुलाई 2026

मुंबई : श्रेया कालरा लॉक अप 2 की असली गेम चेंजर : सोनिया बंसल

Shreya-kalra
मुंबई (अनिल बेदाग) : मनोरंजन जगत में रिश्ते अक्सर सुर्खियां बटोरते हैं, लेकिन जब कोई कलाकार किसी साथी की प्रतिभा पर खुलकर भरोसा जताता है, तो उसकी अहमियत और बढ़ जाती है। बिग बॉस फेम सोनिया बंसल ने श्रेया कालरा के लिए यही भरोसा दिखाया है। सोनिया ने कहा कि श्रेया सिर्फ उनकी अच्छी दोस्त ही नहीं, बल्कि बेहद मेहनती, समर्पित और प्रोफेशनल इंसान हैं। उन्होंने याद किया कि श्रेया पहले उनका इंटरव्यू भी ले चुकी हैं और तभी से उन्होंने उनकी लगन और काम के प्रति ईमानदारी को करीब से देखा है। सोनिया का विश्वास है कि श्रेया का आत्मविश्वास, समझदारी और सकारात्मक व्यक्तित्व लॉक अप सीज़न 2 में उन्हें अलग पहचान दिलाएगा। शो शुरू होने से पहले ही मनोरंजन जगत के कई कलाकार और शुभचिंतक श्रेया के समर्थन में सामने आ रहे हैं। ऐसे माहौल में यह देखना दिलचस्प होगा कि क्या वह इस भरोसे को जीत में बदल पाती हैं। फिलहाल, सोनिया बंसल का समर्थन यह साफ संकेत देता है कि श्रेया कालरा इस सीज़न की सबसे चर्चित और मजबूत दावेदारों में गिनी जा रही हैं।

कोई टिप्पणी नहीं: