- फरियादी ने कलेक्टर एसपी को दिया शिकायती पत्र आरोपियों पर कार्यवाही की मांग की

सीहोर । घोखाधडी कर चोरी का वाहन बेचकर फरियादी की धन राशि हड़पने और गारंटी के तौर पर दिये चैको का दुरुपयोग करने का मामला सामने आया है। फरियादी ने कलेक्टर एसपी को शिकायती पत्र देकर आरोपियों पर कार्यवाही करने और हड़पी गई राशि सहित चेक वापस दिलाने की मांग की है। जिले की जावर तहसील अंतर्गत आने वाले ग्राम घुराडाकला के दिव्यांग अर्जुन सिंह जायसवाल पिता रामरंतन जायसवाल ने बताया कि 21 अक्टूबर 2023 को इंडियन कार बाजार नौलखा -इंदौर से चंचल जैन की पूरानी गांडी बोलेरो MP36BB049 253000 रूपयें में खरीदने का सौदा किया था। विक्रेता को 32000 रूपयें दिनांक 21/10/2023 को बयाना राशि भी दे दी गई थी और शेष बाकी राशि 157500 रूपयें गांडी अपने हेडऑवार करते समय इंडियन कार बाजार के ओनर राजेश जायसवाल के समक्ष चंचल कुमार जैन को नगदी दे दिए थे। ऑटोडील पर 63500 रूपयें बाकी थे जिसके बदले में गारंटी के तौर पर राजेश जायसवाल को 3 चेक दिये थे चैक दिए थे। इन दोनो के द्वारा उक्त वाहन मेरे नाम ट्रांसफार नहीं कराया दिये गये चैक का राजेश जायसवाल और चंचल कुमार जैन ने धोखाधड़ी पूर्वक किसी रेखा जैन के नाम से चेक में 240000 रूपये भरकर मेरे खाते में लगा दिया जिसकी मुझे जानकारी ही नहीं है। बैंक क0 935774 प्रियका जैन चंचल कुमार जैन के नाम 180000/ रूपयें 16 जून को मेरे खाते में लगा दिया है. जब कि मेरा रेखा जैन एवं प्रियंका जैन से किसी प्रकार का कोई लेन देन नहीं है। दो माह पूर्व इदौर नेमावर रोड पर बीजबाड स्थित मेरे छोटे भाई की दुकान जायसवाल रेस्टोरेट से चंचल कुमार जैन एवं उसके अन्य 4 साथी आकार मेरी भाई से जबर जस्ती धमका कर उक्त गाड़ी भी ले गये है। फरियादी अर्जुन सिंह जायसवाल ने शासन प्रशासन से मदद की गुहार लगाई है।
कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें