सीहोर : बीबी जीरामजी योजना से अब मजदूरों को मिलेगा 125 दिन काम और 327 रूपये रोज : विधायक - Live Aaryaavart (लाईव आर्यावर्त)

Breaking

प्रबिसि नगर कीजै सब काजा । हृदय राखि कौशलपुर राजा।। -- मंगल भवन अमंगल हारी। द्रवहु सुदसरथ अजिर बिहारी ।। -- सब नर करहिं परस्पर प्रीति । चलहिं स्वधर्म निरत श्रुतिनीति ।। -- तेहि अवसर सुनि शिव धनु भंगा । आयउ भृगुकुल कमल पतंगा।। -- राजिव नयन धरैधनु सायक । भगत विपत्ति भंजनु सुखदायक।। -- अनुचित बहुत कहेउं अग्याता । छमहु क्षमा मंदिर दोउ भ्राता।। -- हरि अनन्त हरि कथा अनन्ता। कहहि सुनहि बहुविधि सब संता। -- साधक नाम जपहिं लय लाएं। होहिं सिद्ध अनिमादिक पाएं।। -- अतिथि पूज्य प्रियतम पुरारि के । कामद धन दारिद्र दवारिके।।

गुरुवार, 2 जुलाई 2026

सीहोर : बीबी जीरामजी योजना से अब मजदूरों को मिलेगा 125 दिन काम और 327 रूपये रोज : विधायक

  • विकसित भारत-गारंटी फॉर रोजगार एवं आजीविका मिशन ग्रामीण बीबीजी राम जी का ग्राम पाटन में हुआ भव्य शुभारंभ
  • जनप्रतिनिधियों अधिकारियों और ग्रामीणों ने लिया सशक्त ग्राम समृद्ध भारत विकसित राष्ट्र का संकल्प
  • ग्राम पंचायत परिसर में विधायक सुदेश राय ने पर्यावरण संवर्धन का संदेश देते हुए किया सघन वृक्षारोपण

Vb-g-ram-g-sehore
सीहोर। विकसित भारत-गारंटी फॉर रोजगार एवं आजीविका मिशन ग्रामीण बीबीजी राम जी के जिले में भव्य शुभारंभ को लेकर ग्राम पाटन में गुरूवार को कार्यक्रम आयोजित किया गया। केंद्रीय कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान को ग्रामीणों के द्वारा लाइफ सूना गया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में विधायक सुदेश राय सम्मिलित हुए। ऐतिहासिक जिलास्तरीय कार्यक्रम से ग्राम पाटन सहित आस-पास के ग्रामीण क्षेत्रों के निवासियों में हर्ष खुशी का माहौल बना रहा। ग्रामीणों ने विधायक सुदेश राय का जौरदार स्वागत कर अभिनंदन किया। विधायक सुदेश राय ने कार्यक्रम को संबोधित करते हुए कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी,केंद्रीय कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव ने ग्रामीणों के लिए ग्रामीण क्षेत्रों में रोजगार के नए अवसरों के सृजन और आजीविका को सुदृढ़ बनाने के उद्देश्य से विकसित भारत-गारंटी फॉर रोजगार एंड आजीविका मिशन ग्रामीण विकसित भारत-बाबाजी राम जी अधिनियम को लाया गया है। बीबी जीरामजी योजना से अब ग्रामीण क्षेत्र के मजदूरों को नियमित 125 दिन से अधिक पक्का काम और मजदूरी के रूप में प्रतिदिन 327 रूपये मिलेंगे।


उन्होने कहा कि बीबी जीरामजी योजना से ग्रामीण के जीवन स्तर मेंं सूधार होगा और सशक्त ग्राम समृद्ध भारत विकसित राष्ट्र के संकल्प को भी हमसब मिलकर पूरा करेंगें। विधायक राय ने भारत को एक पूर्ण विकसित राष्ट्र बनाने में ग्रामीण क्षेत्रों की भागीदारी पर जोर दिया। कार्यक्रम के दौरान जनप्रतिनिधियों अधिकारियों और ग्रामीणों ने विधायक सुदेश राय के निर्देशन में सशक्त ग्राम समृद्ध भारत विकसित राष्ट्र का संकल्प लिया और ग्राम पंचायत परिसर में पर्यावरण संवर्धन का संदेश देते हुए सघन वृक्षारोपण किया। विधायक राय ने उपस्थित ग्रामीणों से पौधों की उचित देखरेख करने का आग्रह भी किया। जिला पंचायत की सीईओ सर्जना यादव,जनपद पंचायत सीइओ नामिता बघेल वकसित भारत-गारंटी फॉर रोजगार एवं आजीविका मिशन ग्रामीण बीबीजी राम जी की विस्तुत जानकारी दी। कार्यक्रम में पहुंचे मुख्य अतिथि विधायक सुदेश राय का पुष्प मालाऐं पहनाकर जिला पंचायत अध्यक्ष प्रतिनिधि सुरेंद्र सिंह मेवाडा, भूपेंद्र पाटीदार,भाजपा जिलामंत्री गिरीश सोलंकी लालू बना, सांसद प्रतिनिधि गायाराम गौर,दिनेश मेवाड़ा,मंडल अध्यक्ष सुरेश विश्वकर्मा, सरपंच राकेश पटेल, एलम सिंह दांगी, प्रदीप वर्मा सहित अन्य भाजपा के पदाधिकारियों कार्यकर्ताओं और ग्रामीणों ने स्वागत किया। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में ग्रामीणजन और प्रशासनिक अधिकारी कर्मचारी भाजपा कार्यकर्ता छात्र छात्रऐं महिलाऐं उपस्थित रहे। 

कोई टिप्पणी नहीं: