दिल्ली : योगेश सिंह को पुन: दिल्ली विश्वविद्यालय का कुलपति नियुक्त किया गया - Live Aaryaavart (लाईव आर्यावर्त)

Breaking

प्रबिसि नगर कीजै सब काजा । हृदय राखि कौशलपुर राजा।। -- मंगल भवन अमंगल हारी। द्रवहु सुदसरथ अजिर बिहारी ।। -- सब नर करहिं परस्पर प्रीति । चलहिं स्वधर्म निरत श्रुतिनीति ।। -- तेहि अवसर सुनि शिव धनु भंगा । आयउ भृगुकुल कमल पतंगा।। -- राजिव नयन धरैधनु सायक । भगत विपत्ति भंजनु सुखदायक।। -- अनुचित बहुत कहेउं अग्याता । छमहु क्षमा मंदिर दोउ भ्राता।। -- हरि अनन्त हरि कथा अनन्ता। कहहि सुनहि बहुविधि सब संता। -- साधक नाम जपहिं लय लाएं। होहिं सिद्ध अनिमादिक पाएं।। -- अतिथि पूज्य प्रियतम पुरारि के । कामद धन दारिद्र दवारिके।।

शुक्रवार, 3 जुलाई 2026

दिल्ली : योगेश सिंह को पुन: दिल्ली विश्वविद्यालय का कुलपति नियुक्त किया गया

du-vc-yogesh-singh
नई दिल्ली। दिल्ली विश्वविद्यालय के कुलपति योगेश सिंह को इस पद पर दूसरे कार्यकाल के लिए नियुक्त किया गया है और वह यह उपलब्धि हासिल करने वाले पहले शिक्षाविद् बन गए हैं। शिक्षा मंत्रालय के एक अधिकारी ने कहा, ‘‘राष्ट्रपति ने प्रोफेसर योगेश सिंह को दिल्ली विश्वविद्यालय का कुलपति पुन: नियुक्त किया है।’’ केंद्र सरकार ने 2023 में लगभग एक दशक पुराने प्रस्ताव को नये सिरे से आगे बढ़ाया था और दिल्ली विश्वविद्यालय (डीयू) अधिनियम में संशोधन को मंजूरी दी थी। इस तरह कुलपति की दोबारा नियुक्ति का रास्ता साफ हो गया। इससे पहले, दिल्ली विश्वविद्यालय अधिनियम में किसी कुलपति की दूसरे कार्यकाल के लिए पुन: नियुक्ति पर प्रतिबंध था। सिंह को 2021 में डीयू का कुलपति नियुक्त किया गया था।

कोई टिप्पणी नहीं: