पटना : मदरसा शिक्षकों के वेतन को अविलंब भुगतान करें सरकार : राजेश राठौड़ - Live Aaryaavart (लाईव आर्यावर्त)

Breaking

प्रबिसि नगर कीजै सब काजा । हृदय राखि कौशलपुर राजा।। -- मंगल भवन अमंगल हारी। द्रवहु सुदसरथ अजिर बिहारी ।। -- सब नर करहिं परस्पर प्रीति । चलहिं स्वधर्म निरत श्रुतिनीति ।। -- तेहि अवसर सुनि शिव धनु भंगा । आयउ भृगुकुल कमल पतंगा।। -- राजिव नयन धरैधनु सायक । भगत विपत्ति भंजनु सुखदायक।। -- अनुचित बहुत कहेउं अग्याता । छमहु क्षमा मंदिर दोउ भ्राता।। -- हरि अनन्त हरि कथा अनन्ता। कहहि सुनहि बहुविधि सब संता। -- साधक नाम जपहिं लय लाएं। होहिं सिद्ध अनिमादिक पाएं।। -- अतिथि पूज्य प्रियतम पुरारि के । कामद धन दारिद्र दवारिके।।

शुक्रवार, 31 जुलाई 2026

पटना : मदरसा शिक्षकों के वेतन को अविलंब भुगतान करें सरकार : राजेश राठौड़

Rajesh-rathor-congress-bihar
पटना, 31 जुलाई, (रजनीश के झा) । बिहार कांग्रेस के मीडिया एवं पब्लिसिटी विभाग के चेयरमैन राजेश राठौड़ ने मदरसा शिक्षकों के वेतन पर अघोषित रूप से कुंडली मार कर बैठे राज्य सरकार को आड़े हाथों लेते हुए सवाल किया है कि बिहार सरकार, राज्य के अनुदानित 1942 मदरसों में कार्यरत लगभग 11652 शिक्षकों एवं 1500 गैर शैक्षणिक कर्मियों का वेतन पिछले छह महीनों से क्यों रोके रखी है? प्रदेश कांग्रेस के मुख्य प्रवक्ता राजेश राठौड़ ने सरकार की नीयत और कार्यशैली पर सवाल खड़ा करते हुए कहा कि सरकार को यह स्पष्ट करना होगा कि मदरसा शिक्षकों के लिए उनके राज्यकोष में पैसा नहीं है या फिर नियत की कमी के कारण इन शिक्षकों और कर्मचारियों को भूखे मरने के लिए छोड़ रखा है? साथ ही उन्होंने राज्य की एनडीए सरकार पर कटाक्ष करते हुए कहा कि नीतीश कुमार के मुख्यमंत्री रहते ही अंतिम बार वेतन भुगतान किया गया था लेकिन अब नई सरकार के मुखिया सम्राट चौधरी जो खुद नीतीश कुमार के आशीर्वाद से मुख्यमंत्री पद प्राप्त किए हैं, आखिर क्यों वें वेतन भुगतान पर कुंडली मार कर बैठे हुए हैं? शिक्षकों के मान सम्मान को राज्य की भाजपा नेतृत्व वाली एनडीए सरकार पूरी तरीके से ताक पर रख कर उनकी हकमारी कर रही है। शिक्षकों और कर्मियों के वेतन के साथ छह महीने का बैंक इंटरेस्ट जोड़कर वेतन का भुगतान राज्य सरकार को सुनिश्चित करना ही होगा।

कोई टिप्पणी नहीं: