मुंबई (अनिल बेदाग)। ब्लू डार्ट एक्सप्रेस लिमिटेड ने वित्त वर्ष 2027 की पहली तिमाही में मजबूत प्रदर्शन दर्ज किया है। 30 जून 2026 को समाप्त तिमाही में कंपनी का परिचालन राजस्व बढ़कर ₹1,658 करोड़ हो गया, जो पिछले साल की समान अवधि में ₹1,442 करोड़ था। वहीं, कंपनी का PAT 85% बढ़कर ₹87 करोड़ पहुंच गया। कठिन बाजार परिस्थितियों और बढ़ती परिचालन लागत के बावजूद बेहतर कार्यकुशलता, मजबूत एयर एवं ग्राउंड नेटवर्क और तकनीक के प्रभावी इस्तेमाल ने कंपनी के प्रदर्शन को मजबूती दी। ब्लू डार्ट के एमडी बालफोर मैनुअल ने कहा, “FY27 की पहली तिमाही का प्रदर्शन बेहतर संचालन, सटीक नेटवर्क प्रबंधन और ग्राहकों के लगातार भरोसे का परिणाम है। हम क्षमता, नेटवर्क और डिजिटल सुविधाओं को मजबूत करते हुए भविष्य की जरूरतों के अनुरूप निवेश जारी रखेंगे।” तिमाही में कंपनी को CII Logistics Conference 2026 में ‘Excellence in Last Mile and Distribution Efficiency’ अवॉर्ड मिला। साथ ही, उसे 16वीं बार ‘Great Place to Work®’ सर्टिफिकेशन और लगातार पांचवीं बार ‘Best Organisation for Women 2026’ सम्मान मिला।
गुरुवार, 6 अगस्त 2026
मुंबई : महंगाई के दबाव में भी ब्लू डार्ट की उड़ान, कमाई 15% और मुनाफा 85% बढ़ा
Tags
# देश
# व्यापार
Share This
About आर्यावर्त डेस्क
व्यापार
सदस्यता लें
टिप्पणियाँ भेजें (Atom)
संपादकीय (खबर/विज्ञप्ति ईमेल : editor@liveaaryaavart या वॉट्सएप : 9899730304 पर भेजें)

कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें