मुंबई : चाय की चुस्की में वेलनेस का ट्विस्ट, फंक्शनल टी बना रही है रोज़मर्रा की जिंदगी - Live Aaryaavart (लाईव आर्यावर्त)

Breaking

प्रबिसि नगर कीजै सब काजा । हृदय राखि कौशलपुर राजा।। -- मंगल भवन अमंगल हारी। द्रवहु सुदसरथ अजिर बिहारी ।। -- सब नर करहिं परस्पर प्रीति । चलहिं स्वधर्म निरत श्रुतिनीति ।। -- तेहि अवसर सुनि शिव धनु भंगा । आयउ भृगुकुल कमल पतंगा।। -- राजिव नयन धरैधनु सायक । भगत विपत्ति भंजनु सुखदायक।। -- अनुचित बहुत कहेउं अग्याता । छमहु क्षमा मंदिर दोउ भ्राता।। -- हरि अनन्त हरि कथा अनन्ता। कहहि सुनहि बहुविधि सब संता। -- साधक नाम जपहिं लय लाएं। होहिं सिद्ध अनिमादिक पाएं।। -- अतिथि पूज्य प्रियतम पुरारि के । कामद धन दारिद्र दवारिके।।

मंगलवार, 11 अगस्त 2026

मुंबई : चाय की चुस्की में वेलनेस का ट्विस्ट, फंक्शनल टी बना रही है रोज़मर्रा की जिंदगी

Healthy-tea
मुंबई (अनिल बेदाग)। आज की तेज़ रफ्तार जिंदगी में लोग अपनी सेहत और वेलनेस को लेकर पहले से कहीं ज्यादा सजग हो गए हैं। खाने-पीने की छोटी-छोटी आदतों पर ध्यान देने के साथ अब ऐसी चीजों की तलाश भी बढ़ रही है, जिन्हें रोज़मर्रा की दिनचर्या में आसानी से शामिल किया जा सके। इसी बदलते ट्रेंड ने फंक्शनल टी को लोकप्रिय बनाया है। ग्रीन टी लंबे समय से अपने प्राकृतिक एंटीऑक्सीडेंट्स और रिफ्रेशिंग स्वाद के कारण वेलनेस पसंद करने वालों की पसंद रही है। अब इसमें फंक्शनल इंग्रीडिएंट्स का जुड़ाव इसे आधुनिक लाइफस्टाइल के और करीब ला रहा है। इसी ट्रेंड को ध्यान में रखते हुए टेटली ग्रीन टी स्लिम केयर पेश की गई है, जिसमें ग्रीन टी के साथ एल-कार्निटाइन शामिल है। ब्रांड के अनुसार, संतुलित डाइट और नियमित व्यायाम के साथ यह शरीर के फैट को कम करने में मदद कर सकती है। ‘लेमन एंड हनी’ तथा ‘जिंजर, मिंट एंड लेमन’ जैसे फ्लेवर्स में उपलब्ध यह ग्रीन टी किसी शॉर्टकट का दावा नहीं करती, बल्कि रोज़ की वेलनेस रूटीन में एक आसान और स्वादिष्ट विकल्प जोड़ने की कोशिश करती है। यही वजह है कि फंक्शनल टी आधुनिक जीवनशैली में धीरे-धीरे अपनी खास जगह बना रही है।

कोई टिप्पणी नहीं: