मधुबनी : मुख्यमंत्री कन्या विवाह मंडप योजना बेटियों के सम्मान की दिशा में ऐतिहासिक पहल : टिंकू कसेरा - Live Aaryaavart (लाईव आर्यावर्त)

Breaking

प्रबिसि नगर कीजै सब काजा । हृदय राखि कौशलपुर राजा।। -- मंगल भवन अमंगल हारी। द्रवहु सुदसरथ अजिर बिहारी ।। -- सब नर करहिं परस्पर प्रीति । चलहिं स्वधर्म निरत श्रुतिनीति ।। -- तेहि अवसर सुनि शिव धनु भंगा । आयउ भृगुकुल कमल पतंगा।। -- राजिव नयन धरैधनु सायक । भगत विपत्ति भंजनु सुखदायक।। -- अनुचित बहुत कहेउं अग्याता । छमहु क्षमा मंदिर दोउ भ्राता।। -- हरि अनन्त हरि कथा अनन्ता। कहहि सुनहि बहुविधि सब संता। -- साधक नाम जपहिं लय लाएं। होहिं सिद्ध अनिमादिक पाएं।। -- अतिथि पूज्य प्रियतम पुरारि के । कामद धन दारिद्र दवारिके।।

शनिवार, 1 अगस्त 2026

मधुबनी : मुख्यमंत्री कन्या विवाह मंडप योजना बेटियों के सम्मान की दिशा में ऐतिहासिक पहल : टिंकू कसेरा

Tinku-kasera-madhubani
मधुबनी (संवाददाता)।  मुख्यमंत्री कन्या विवाह मंडप योजना  ग्रामीण बेटियों के सम्मान, महिला सशक्तिकरण तथा पंचायतों के समग्र विकास की दिशा में एक महत्वपूर्ण और जनहितकारी पहल है। यह कथन जदयू व्यवसाय प्रकोष्ठ के अध्यक्ष व नागरिक परिषद के उपाध्यक्ष टींकू कसेरा‌‌ के थे।उन्होंने कहा कि सरकार का उद्देश्य प्रत्येक ग्राम पंचायत में आधुनिक एवं सुविधायुक्त विवाह मंडप का निर्माण कर ग्रामीण परिवारों, विशेषकर आर्थिक रूप से कमजोर एवं मध्यमवर्गीय परिवारों को सम्मानपूर्वक विवाह एवं अन्य सामाजिक-सांस्कृतिक कार्यक्रम आयोजित करने की सुविधा उपलब्ध कराना है। इससे विवाह समारोहों पर होने वाले अनावश्यक खर्च में कमी आएगी तथा ग्रामीण क्षेत्रों में स्थायी सामुदायिक आधारभूत संरचना विकसित होगी।टिंकू कसेरा ने कहा कि प्रथम चरण में राज्य की 1,337 ग्राम पंचायतों के लिए ₹73 करोड़ 53 लाख 50 हजार की राशि स्वीकृत की गई है तथा जहाँ भूमि उपलब्ध है, वहाँ निर्माण कार्य प्रारंभ हो चुका है। यह योजना केवल भवन निर्माण तक सीमित नहीं है, बल्कि ग्रामीण अर्थव्यवस्था को गति देने, स्थानीय रोजगार के अवसर बढ़ाने तथा पंचायतों को सामाजिक गतिविधियों का सशक्त केंद्र बनाने का भी कार्य करेगी।


उन्होंने कहा कि बिहार सरकार लगातार बेटी सम्मान, महिला सशक्तिकरण और समावेशी विकास की भावना के साथ कार्य कर रही है। मुख्यमंत्री कन्या विवाह मंडप योजना इसी सोच का सशक्त उदाहरण है। आने वाले समय में प्रत्येक पंचायत में ऐसी आधुनिक सुविधा उपलब्ध होने से ग्रामीण परिवारों को बड़ी राहत मिलेगी तथा सामाजिक आयोजनों के लिए बेहतर वातावरण तैयार होगा।टिंकू कसेरा ने पंचायती राज विभाग के अधिकारियों एवं जनप्रतिनिधियों से अपील की कि योजना के क्रियान्वयन में पारदर्शिता, गुणवत्ता एवं समयबद्धता सुनिश्चित की जाए, ताकि सरकार की इस महत्वाकांक्षी योजना का लाभ शीघ्र से शीघ्र ग्रामीण जनता तक पहुँच सके।अंत में टिंकू कसेरा ने बिहार सरकार, पंचायती राज विभाग तथा मुख्यमंत्री  सम्राट चौधरी का इस जनकल्याणकारी योजना के लिए आभार व्यक्त करते हुए कहा कि पूर्व मुख्यमंत्री  नीतीश कुमार की ग्रामीण विकास की सोच को आगे बढ़ाते हुए यह योजना विकसित बिहार के संकल्प को साकार करने में मील का पत्थर सिद्ध होगी।

कोई टिप्पणी नहीं: