मुंबई (अनिल बेदाग): कुछ गाने रिलीज़ होते हैं और गुजर जाते हैं, लेकिन कुछ धुनें श्रोताओं की जिंदगी का हिस्सा बन जाती हैं। अनुव जैन और लॉस्ट स्टोरीज़ का ‘अर्ज़ किया है’ इसी दूसरी श्रेणी का गाना बन चुका है। अगस्त 2025 में रिलीज़ हुआ यह कोक स्टूडियो भारत कोलैबोरेशन एक साल से ज्यादा समय बाद भी Spotify India के डेली टॉप सॉन्ग्स चार्ट पर अपनी मजबूत मौजूदगी बनाए हुए है और नंबर 1 तक पहुंचने वाला पहला कोक स्टूडियो भारत ट्रैक बन गया है। इस गाने को अब तक 48.4 करोड़ से ज्यादा ऑडियो स्ट्रीम, 26 करोड़ YouTube व्यूज़ और 1.77 करोड़ से अधिक यूज़र-जनरेटेड कंटेंट मिल चुके हैं। ग्लोबल स्तर पर भी यह Spotify Global Top Songs Chart में #71 तक पहुंचा। अनुव जैन कहते हैं, “मैंने कभी नहीं सोचा था कि एक साल बाद भी यह नए श्रोताओं तक पहुंचेगा और Spotify India पर नंबर 1 बनेगा।” वहीं कोका-कोला इंडिया एंड साउथवेस्ट एशिया के आईएमएक्स लीड शांतनु गंगाने के मुताबिक, “रिलीज़ के एक साल बाद भी चार्ट पर इसकी मौजूदगी बताती है कि यह गाना कितने गहरे तक लोगों से जुड़ा हुआ है।”
शुक्रवार, 25 सितंबर 2026
Home
मनोरंजन
संगीत
मुंबई : जब शायरी मिली इलेक्ट्रॉनिक बीट्स से, ‘अर्ज़ किया है’ ने बनाया नया रिकॉर्ड
मुंबई : जब शायरी मिली इलेक्ट्रॉनिक बीट्स से, ‘अर्ज़ किया है’ ने बनाया नया रिकॉर्ड
Tags
# मनोरंजन
# संगीत
Share This
About आर्यावर्त डेस्क
संगीत
सदस्यता लें
टिप्पणियाँ भेजें (Atom)
संपादकीय (खबर/विज्ञप्ति ईमेल : editor@liveaaryaavart या वॉट्सएप : 9899730304 पर भेजें)

कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें