दिल्ली : वरिष्ठ वकीलों के साथ प्रैक्टिस किए बिना पेशे की बारीकियां समझना मुश्किल : न्यायालय - Live Aaryaavart (लाईव आर्यावर्त)

Breaking

प्रबिसि नगर कीजै सब काजा । हृदय राखि कौशलपुर राजा।। -- मंगल भवन अमंगल हारी। द्रवहु सुदसरथ अजिर बिहारी ।। -- सब नर करहिं परस्पर प्रीति । चलहिं स्वधर्म निरत श्रुतिनीति ।। -- तेहि अवसर सुनि शिव धनु भंगा । आयउ भृगुकुल कमल पतंगा।। -- राजिव नयन धरैधनु सायक । भगत विपत्ति भंजनु सुखदायक।। -- अनुचित बहुत कहेउं अग्याता । छमहु क्षमा मंदिर दोउ भ्राता।। -- हरि अनन्त हरि कथा अनन्ता। कहहि सुनहि बहुविधि सब संता। -- साधक नाम जपहिं लय लाएं। होहिं सिद्ध अनिमादिक पाएं।। -- अतिथि पूज्य प्रियतम पुरारि के । कामद धन दारिद्र दवारिके।।

शुक्रवार, 18 सितंबर 2026

दिल्ली : वरिष्ठ वकीलों के साथ प्रैक्टिस किए बिना पेशे की बारीकियां समझना मुश्किल : न्यायालय

Court-guideline-for-lawyar
नई दिल्ली । उच्चतम न्यायालय ने शुक्रवार को बार के युवा सदस्यों से कहा कि जब तक वे वरिष्ठ अधिवक्ताओं के साथ प्रैक्टिस नहीं करेंगे, तब तक उन्हें इस पेशे की बारीकियों का पता नहीं चलेगा। न्यायमूर्ति बी.वी. नागरत्ना और न्यायमूर्ति ऑगस्टीन जॉर्ज मसीह की पीठ ने कहा कि युवा वकीलों को यह पता होना चाहिए कि अदालत में क्या बोलना है और क्या नहीं। मामले में न्यायमूर्ति नागरत्ना ने कहा, ‘‘आज मुझे पता चला है कि कुछ युवा बिना किसी प्रशिक्षण के सीधे अपना कार्यालय शुरू कर रहे हैं। यह बिल्कुल अच्छी बात नहीं है। जब तक आप वरिष्ठ वकीलों के साथ प्रैक्टिस नहीं करेंगे, तब तक आप वकालत के वास्तविक गुर नहीं सीख पाएंगे।’’ मुंबई उच्च न्यायालय के एक आदेश से जुड़ी याचिका पर सुनवाई कर रही पीठ ने यह टिप्पणी की। न्यायमूर्ति नागरत्ना ने कहा कि बार के युवा सदस्यों को वरिष्ठ अधिवक्ताओं के पास जाना चाहिए, जो उन्हें मार्गदर्शन देंगे। अधिवक्ता के तौर पर अपने शुरुआती दिनों को याद करते हुए न्यायमूर्ति नागरत्ना ने कहा, ‘‘देखिए, पहले हम सभी अपने वरिष्ठों के साथ प्रशिक्षण लेते थे। फिर हमने अपना कार्यालय शुरू किया। उसके बाद धीरे-धीरे आगे बढ़े।’’

कोई टिप्पणी नहीं: