- आवासीय खेल मैदान पर पहुंची बड़ी संख्या में बालिकाएं
बालिकाओं को संबोधित करते हुए विधायक सुदेश राय ने कहा कि हम सबको माता रानी की भक्ति करते हुए गरबे का प्रशिक्षण लेना है और शक्ति की भक्ति के साथ अपनी प्रस्तुति देनी है समाजसेवीका अरुणा राय ने कहा कि दो हजार से अधिक बालिकाओं ने रजिस्ट्रेशन करवाया। यहां कार्यक्रम आपका अपना है सभी बालिकाएं हमारी अपनी बालिकाएं हैं सभी को अच्छे से गरबे का प्रशिक्षण लेना है और स्कूटी लैपटॉप मोबाइल सहित अन्य ढेर सारे उपहार जीतना है। आवासीय खेलकूद मैदान पर 13 अक्टूबर से गरबा कार्यक्रम शुरू हो जाएगा जिसका फाइनल राउंड 14 से लेकर 16 अक्टूबर तक आयोजित होगा। कार्यक्रम में राय परिवार ने सभी नागरिकों को सपरिवार आमंत्रित किया है।

कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें