सीहोर : कल से तीन दिवसीय हनुमंत कथा का आयोजन - Live Aaryaavart (लाईव आर्यावर्त)

Breaking

प्रबिसि नगर कीजै सब काजा । हृदय राखि कौशलपुर राजा।। -- मंगल भवन अमंगल हारी। द्रवहु सुदसरथ अजिर बिहारी ।। -- सब नर करहिं परस्पर प्रीति । चलहिं स्वधर्म निरत श्रुतिनीति ।। -- तेहि अवसर सुनि शिव धनु भंगा । आयउ भृगुकुल कमल पतंगा।। -- राजिव नयन धरैधनु सायक । भगत विपत्ति भंजनु सुखदायक।। -- अनुचित बहुत कहेउं अग्याता । छमहु क्षमा मंदिर दोउ भ्राता।। -- हरि अनन्त हरि कथा अनन्ता। कहहि सुनहि बहुविधि सब संता। -- साधक नाम जपहिं लय लाएं। होहिं सिद्ध अनिमादिक पाएं।। -- अतिथि पूज्य प्रियतम पुरारि के । कामद धन दारिद्र दवारिके।।

शुक्रवार, 18 सितंबर 2026

सीहोर : कल से तीन दिवसीय हनुमंत कथा का आयोजन

Hanuman-katha-sehore
सीहोर । भगवान शिव शक्ति नंदन प्रथम पूज्य भगवान श्रीगणेश जन्मोत्सव के अवसर पर ग्राम नयापुरा में 19 सितंबर शनिवार से 21 सितंबर सोमवार तक तीन दिवसीय संगीतमय श्री हनुमंत कथा का आयोजन ग्रामवासियों के सहयोग से किया जा रहा है l पंडित श्री गणेशानंद महाराज के मुखारविंद से संगीतमय सीताराम भक्त श्रीहनुमंत कथा का वाचन प्रतिदिन दोपहर 12 से 3 बजे तक मांगलिक भवन परिसर नयापुरा में किया गया है l सोमवार को ग्राम वासियों की उपस्थिति में ग्राम के प्रमुख मार्गो से शोभायात्रा निकाली जाएगी l क्षेत्र के सामाजिक सांस्कृतिक संगठनों के प्रतिनिधियों द्वारा पुष्प वर्षा कर स्वागत किया जाएगा । आयोजन समिति ने क्षेत्र के सभी धर्मप्रेमी बंधुओ से अपील की है कि कार्यक्रम में उपस्थित होकर अपनी सहभागिता प्रदान करें ।

कोई टिप्पणी नहीं: