पटना : जन सुराज ने तिरहुत शिक्षक निर्वाचन क्षेत्र से श्याम नंदन यादव को बनाया उम्मीदवार - Live Aaryaavart (लाईव आर्यावर्त)

Breaking

प्रबिसि नगर कीजै सब काजा । हृदय राखि कौशलपुर राजा।। -- मंगल भवन अमंगल हारी। द्रवहु सुदसरथ अजिर बिहारी ।। -- सब नर करहिं परस्पर प्रीति । चलहिं स्वधर्म निरत श्रुतिनीति ।। -- तेहि अवसर सुनि शिव धनु भंगा । आयउ भृगुकुल कमल पतंगा।। -- राजिव नयन धरैधनु सायक । भगत विपत्ति भंजनु सुखदायक।। -- अनुचित बहुत कहेउं अग्याता । छमहु क्षमा मंदिर दोउ भ्राता।। -- हरि अनन्त हरि कथा अनन्ता। कहहि सुनहि बहुविधि सब संता। -- साधक नाम जपहिं लय लाएं। होहिं सिद्ध अनिमादिक पाएं।। -- अतिथि पूज्य प्रियतम पुरारि के । कामद धन दारिद्र दवारिके।।

शनिवार, 26 सितंबर 2026

पटना : जन सुराज ने तिरहुत शिक्षक निर्वाचन क्षेत्र से श्याम नंदन यादव को बनाया उम्मीदवार

  • प्रदेश अध्यक्ष मनोज भारती ने की घोषणा, बोले - शिक्षकों का अपमान जन सुराज को स्वीकार नहीं

Jansuraj-tirhut-mlc-candidate
पटना, 26 सितंबर (रजनीश के झा) ।  जन सुराज पार्टी कार्यालय में शनिवार को प्रेस वार्ता कर तिरहुत शिक्षक निर्वाचन क्षेत्र से जन सुराज के उम्मीदवार की घोषणा की गई। इस दौरान मनोज भारती ने श्यामनंदन यादव का स्वागत कर माल्यार्पण किया। वहीं इनके नाम का ऐलान किया। मनोज भारती ने कहा कि हमने ⁠ट्विटर मैसेज जारी कर तीन प्रत्याशियों के नाम का ऐलान किया था, हमारे साथियों ने कहा कि श्यामनंदन कुमार यादव को प्रत्याशी बनाना चाहिए, इनके छोटे भाई प्रमोद यादव को मरणोप्रांत वीरता मैडल दिया गया था, कारगिल युद्ध में वे शहीद हुए थे, वे कई संस्थानों से जुड़े हैं, प्राचार्य हैं। जन सुराज इन्हें बतौर प्रत्याशी के रूप में अभिनंदन करता है। इस दौरान श्यामनंदन कुमार यादव ने कहा कि मैं प्रशांत किशोर, प्रदेश अध्यक्ष, पार्टी के तमाम लोगों के प्रति आभार व्यक्त करता हूं। पार्टी ने मुझमें जो विश्वास जताया है, मैं उस उम्मीद से कदम से कदम बढाकर चलूं। हम चार भाईयों में तीन भारतीय सेना में रहें, एक भाई कारगिल युद्ध में शहीद भी हुए, उस परिवार से मैं आता हूं। 


पार्टी के वरिष्ठ नेता रामबली चंद्रवंशी ने कहा कि पार्टी की जैसी सोच है उसी के अनुरूप काम कर रही है, कोई भी पार्टी जन सुराज की तरह जनतांत्रिक तरीके से उम्मीदवार का चयन नहीं करती। सही व्यक्ति, सही सोच, सामूहिक प्रयास की तरह काम करती है। जब तक गुंजाइश है बेहतर प्रत्याशी देने की तबतक पार्टी तब्दीली करेगी। जो बातें भूषण झा ने मुजफ्फरपुर की मीटिंग में शिक्षकों का अपमान करते हुए कही वो हमारे लिए स्वीकार नहीं था। आज हमारे बीच प्रो. श्यामनंदन जी को उम्मीदवार बनाया है, तिरहुत के लोगों की भावना को देखते हुए उम्मीदवार बनाया है। जन सुराज के राष्ट्रीय प्रवक्ता कुमार सौरभ ने कहा कि भूषण जी स्वतंत्र रूप से चुनाव लड़ना चाहते थे, उन्होंने मुजफ्फरपुर की बैठक में कहा कि मुझे अपनी बात नहीं रखने दी गई। उन्होंने उसी बैठक में शिक्षकों को लेकर विवादास्पद बात कही, “शिक्षकों का क्या है उन्हें अपना पेट भरने से मतलब है।” कोई भी व्यक्ति स्नातक-शिक्षकों को लेकर अस्वीकार्य टिप्पणी करेंगे, तो वो स्वीकार्य नहीं होगा। मौके पर तिरहुत क्षेत्रीय प्रभारी के नवल जी, इंद्रभूषण सिंह अशोक, राजकिशोर जी, कुमार सौरव सहित अन्य मौजूद थे।

कोई टिप्पणी नहीं: