नई दिल्ली । राज्यसभा सदस्य कपिल सिब्बल ने रविवार को मतदाता सूचियों के विशेष पुनरीक्षण को वैध वोटों को हटाने और अमान्य वोटों को जोड़ने की कवायद करार दिया। उन्होंने सवाल किया कि अगर निर्वाचन आयोग का इरादा भाजपा को सत्ता में बनाए रखना ही है तो चुनाव कराने का क्या मतलब है। सिब्बल और उनकी पत्नी को मतदाता सूची के विशेष गहन पुनरीक्षण (एसआईआर) के दौरान दिए गए विवरण में विसंगति के कारण नोटिस जारी किए गए हैं। इस पर प्रतिक्रिया व्यक्त करते हुए सिब्बल ने संवाददाता सम्मलेन में कहा, “यह किस तरह का विशेष गहन पुनरीक्षण है? यह वैध वोटों को हटाने और अमान्य वोटों को जोड़ने की कवायद है।” उन्होंने कहा, "अगर आप भाजपा को ही सत्ता में बनाए रखना चाहते हैं तो चुनाव कराने का क्या मतलब है।”
रविवार, 20 सितंबर 2026
दिल्ली : SIR वैध वोटों को हटाने और अमान्य वोटों को जोड़ने की कवायद : सिब्बल
Tags
# देश
Share This
About आर्यावर्त डेस्क
देश
Labels:
देश
सदस्यता लें
टिप्पणियाँ भेजें (Atom)
संपादकीय (खबर/विज्ञप्ति ईमेल : editor@liveaaryaavart या वॉट्सएप : 9899730304 पर भेजें)

कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें