किशनगंज : जिलाधिकारी ने किया पोठिया प्रखंड कार्यालय एवं आंगनबाड़ी केंद्र का निरीक्षण - Live Aaryaavart (लाईव आर्यावर्त)

Breaking

प्रबिसि नगर कीजै सब काजा । हृदय राखि कौशलपुर राजा।। -- मंगल भवन अमंगल हारी। द्रवहु सुदसरथ अजिर बिहारी ।। -- सब नर करहिं परस्पर प्रीति । चलहिं स्वधर्म निरत श्रुतिनीति ।। -- तेहि अवसर सुनि शिव धनु भंगा । आयउ भृगुकुल कमल पतंगा।। -- राजिव नयन धरैधनु सायक । भगत विपत्ति भंजनु सुखदायक।। -- अनुचित बहुत कहेउं अग्याता । छमहु क्षमा मंदिर दोउ भ्राता।। -- हरि अनन्त हरि कथा अनन्ता। कहहि सुनहि बहुविधि सब संता। -- साधक नाम जपहिं लय लाएं। होहिं सिद्ध अनिमादिक पाएं।। -- अतिथि पूज्य प्रियतम पुरारि के । कामद धन दारिद्र दवारिके।।

बुधवार, 16 सितंबर 2026

किशनगंज : जिलाधिकारी ने किया पोठिया प्रखंड कार्यालय एवं आंगनबाड़ी केंद्र का निरीक्षण

Kishanganj-dm-inspaction
किशनगंज (संवाददाता) । जिलाधिकारी नवीन कुमार ने पोठिया प्रखंड कार्यालय का औचक निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान उन्होंने कार्यालय के अभिलेखों, पत्रों के निष्पादन, कर्मियों की कार्यप्रणाली और साफ-सफाई का जायजा लिया। उन्होंने सभी संचिकाओं को इंडेक्स के अनुसार सुरक्षित रखने का निर्देश दिया। इसके बाद जिलाधिकारी ने रायपुर पंचायत के धोबिनिया ग्राम स्थित आंगनबाड़ी केंद्र संख्या-291 का फीता काटकर उद्घाटन किया। केंद्र में शौचालय, किचन और निर्माण की गुणवत्ता देखकर उन्होंने संतोष व्यक्त किया और इसी मॉडल पर अन्य केंद्र बनाने का निर्देश दिया। मौके पर उन्होंने पोषण कार्यक्रम में भाग लिया और मनरेगा योजना के तहत नींबू, सहजन व अमरूद के पौधे लगाए। साथ ही अंचलाधिकारी को अन्य आंगनबाड़ी केंद्रों के लिए जल्द सरकारी भूमि चिन्हित करने का निर्देश दिया।

कोई टिप्पणी नहीं: