- जुलूस निकालकर जोरदार नारेबाजी के साथ वामपंथी दलों ने प्रधानमंत्री का पुतला दहन किया।

मधुबनी, 26 सितंबर (रजनीश के झा) । आज भारतीय की कम्यूनिस्ट पार्टी, भारतीय कम्यूनिस्ट पार्टी माले,भारत की कम्यूनिस्ट पार्टी (मार्क्सवादी) जिला सचिव मिथिलेश कुमार झा, ध्रुव नारायण कर्ण, मनोज कुमार यादव के नेतृत्व में महासंघ कार्यालय गेट से जुलूस निकालकर मुख्य सड़क होते हुए प्रतिरोध मार्च थाना चौक पर जोरदार नारेबाजी के साथ,हाथ में लाल झंडा थामे प्रधानमंत्री का पुतला दहन किया।वामदल के नेताओं सरकार पर तीखा हमला करते हुए कहा कि मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार को अविलंब बर्खास्त करने की मांग नेताओं ने किया, नेताओं ने कहा कि एस आई आर को रोकने,गलत तरीके से काटे गए लोगों को वोटिंग अधिकार वहाल करने, भारतीय चुनाव आयोग की विश्वसनीयता पुरी तरह समाप्त हो गया है, चुनाव आयोग द्वारा डेटाबेस को केंद्रीयकरण करना यह लोकतंत्र को समाप्त करने की बड़ी साज़िश है, वक्ताओं ने कहा भारतीय चुनाव आयोग की पारदर्शिता और जनतांत्रिक कामकाज और सार्वभौमिक व्यस्क मताधिकार के बुनियादी जनतांत्रिक सिद्धांत के सुरक्षा का सवाल है ,ज्ञानेश कुमार लोकतंत्र में अपराध किया है और उनको तुरंत पद से हट जाना चाहिए, भारतीय चुनाव आयोग को स्वतंत्रता और जनतांत्रिक अधिकार के तहत काम करना चाहिए, जिनके इशारों पर इस तरह का काम किया है उनको भी देश के जनता माफ नहीं करेगा, वक्ताओं ने कहा बिहार, बंगाल का चुनाव दुबारा कराने की मांग किया , चुनाव आयोग सभी नियम कानून को दरकिनार कर मनमर्जी फैसला लेते रहे, जबकि सामुहिक एकरुपता फैसला से चुनाव आयोग को काम करना चाहिए,यह आर एस एस और भाजपा के इसारे पर लोकतंत्र का गला घोंटा गया है, जबकि दो चुनाव आयुक्त के 10 महिने में 14 बार आपत्ति अपने नोट बुक में दर्ज किया लेकिन मुख्य आयुक्त ने सभी बातों को दरकिनार कर फॉर्म 6 लाकर कानून स्वयं बना डाला जबकि 6 फॉर्म में बदलाव के लिए लोकसभा से कानून पारित करना होता है,उधर मोदी जी 23 में कानून इजात कर मुख्य चुनाव आयुक्त को गिरफ्तार करने पर रोक लगा दिया यह जनतंत्र के लिए घातक है,साथ ही कहा कि यह आंदोलन आज से शुरू हुआ और ज्ञानेश कुमार के बर्खास्तगी तक जारी रहेगा। वक्ताओं में मनोज मिश्र, लक्ष्मण चौधरी, माले के श्याम पंडित, विशंभर कामत, माकपा रामजी यादव, दिलीप झा, भाकपा मोती लाल, संतोष कुमार, माले के मंयक कुमार,पुरणेंदु कुमार, माकपा शशिभूषण प्रसाद, बाबूलाल महतो, भाकपा के सत्यनारायण राय,जुबैर अंसारी, गणेश झा,माले के अजित ठाकुर,मो ईमरान,शैनी शाह साफी साह नबीशी खातुन ,बेबी खातून, माकपा के बिन्दु यादव, अरुण यादव,उषा देवी कैलाश पासवान, रेखा देवी, मुन्नी खातून सहित अन्य नेताओं ने संबोधित किया जबकि अध्यक्षता वामदल के संयुक्त रुप से मिथिलेश कुमार झा, ध्रुव नारायण कर्ण, मनोज कुमार यादव ने किया।
कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें