दिल्ली : एनएसयूआई ने डूसू चुनाव से पहले जंतर-मंतर तक 'ताली-थाली मार्च' निकाला - Live Aaryaavart (लाईव आर्यावर्त)

Breaking

प्रबिसि नगर कीजै सब काजा । हृदय राखि कौशलपुर राजा।। -- मंगल भवन अमंगल हारी। द्रवहु सुदसरथ अजिर बिहारी ।। -- सब नर करहिं परस्पर प्रीति । चलहिं स्वधर्म निरत श्रुतिनीति ।। -- तेहि अवसर सुनि शिव धनु भंगा । आयउ भृगुकुल कमल पतंगा।। -- राजिव नयन धरैधनु सायक । भगत विपत्ति भंजनु सुखदायक।। -- अनुचित बहुत कहेउं अग्याता । छमहु क्षमा मंदिर दोउ भ्राता।। -- हरि अनन्त हरि कथा अनन्ता। कहहि सुनहि बहुविधि सब संता। -- साधक नाम जपहिं लय लाएं। होहिं सिद्ध अनिमादिक पाएं।। -- अतिथि पूज्य प्रियतम पुरारि के । कामद धन दारिद्र दवारिके।।

गुरुवार, 17 सितंबर 2026

दिल्ली : एनएसयूआई ने डूसू चुनाव से पहले जंतर-मंतर तक 'ताली-थाली मार्च' निकाला

Nsui-dusu-election
नई दिल्ली। नेशनल स्टूडेंट्स यूनियन ऑफ इंडिया (एनएसयूआई) ने बृहस्पतिवार को छात्रों और दिल्ली विश्वविद्यालय (डीयू) समुदाय से जुड़े मुद्दों को लेकर अपने मुख्यालय रायसीना रोड से जंतर-मंतर तक ‘ताली-थाली मार्च’ निकाला। एनएसयूआई के अनुसार, संगठन के राष्ट्रीय अध्यक्ष विनोद जाखड़ के नेतृत्व में मार्च दोपहर दो बजे पांच रायसीना रोड स्थित संगठन के मुख्यालय से शुरू हुआ। एनएसयूआई के एक सदस्य ने कहा, ‘‘इस मार्च के जरिए दिल्ली विश्वविद्यालय के छात्रों के लिए छात्रावास उपलब्ध कराने और देशभर में प्रश्नपत्र लीक के खिलाफ कार्रवाई जैसी मांगों को उठाया जा रहा है।’’  यह मार्च दिल्ली विश्वविद्यालय छात्रसंघ (डूसू) चुनाव से एक दिन पहले निकाला गया। चुनाव शुक्रवार को होने हैं। दिन की पाली के लिए मतदान सुबह 8:30 बजे से दोपहर एक बजे तक होगा, जबकि शाम की पाली के लिए मतदान दोपहर तीन बजे से शाम 7:30 बजे तक होगा। मतगणना 19 सितंबर को नॉर्थ कैंपस स्थित विश्वविद्यालय के खेल स्टेडियम के बहुउद्देश्यीय हॉल में की जाएगी। भाषा राखी नरेशनरेश

कोई टिप्पणी नहीं: