सीहोर : भाजपा मंडल अध्यक्ष को एनएसयूआई से पता चला बाबा साहब का अपमान हो गया - Live Aaryaavart (लाईव आर्यावर्त)

Breaking

प्रबिसि नगर कीजै सब काजा । हृदय राखि कौशलपुर राजा।। -- मंगल भवन अमंगल हारी। द्रवहु सुदसरथ अजिर बिहारी ।। -- सब नर करहिं परस्पर प्रीति । चलहिं स्वधर्म निरत श्रुतिनीति ।। -- तेहि अवसर सुनि शिव धनु भंगा । आयउ भृगुकुल कमल पतंगा।। -- राजिव नयन धरैधनु सायक । भगत विपत्ति भंजनु सुखदायक।। -- अनुचित बहुत कहेउं अग्याता । छमहु क्षमा मंदिर दोउ भ्राता।। -- हरि अनन्त हरि कथा अनन्ता। कहहि सुनहि बहुविधि सब संता। -- साधक नाम जपहिं लय लाएं। होहिं सिद्ध अनिमादिक पाएं।। -- अतिथि पूज्य प्रियतम पुरारि के । कामद धन दारिद्र दवारिके।।

शुक्रवार, 25 सितंबर 2026

सीहोर : भाजपा मंडल अध्यक्ष को एनएसयूआई से पता चला बाबा साहब का अपमान हो गया

Nsui-sehore
सीहोर। चंद्रशेखर आजाद कॉलेज के प्राचार्य कक्ष से संविधान निर्माता बाबा भीमराव अंबेडकर की तस्वीर निकाले जाने का मुद्दा गर्मया हुआ है। एनएसयूआई जिला अध्यक्ष हरिओम सिसोदिया के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं ने कॉलेज पहुंचकर बाबा साहब की तस्वीर हटाने का विरोध किया था इसके बाद शुक्रवार को मंडल अध्यक्ष सुदीप प्रजापति और मंडल महामंत्री नीरज जाटव के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं द्वारा बाबा साहब की तस्वीर प्राचार्य के कक्ष में लगाए जाने के बाद सोशल मीडिया पर वायरल हुए मंडल अध्यक्ष के बयान पर एनएसयूआई जिला अध्यक्ष हरिओम सिसोदिया ने करारा हमला किया है उन्होंने कहा कि यह बहुत ही दुर्भाग्यपूर्ण बात है कि भाजपा मंडल अध्यक्ष सुदीप प्रजापति पीजी कॉलेज के पूर्व जनभागीदारी अध्यक्ष होने के बाद भी बाबा साहब डॉ. भीमराव अंबेडकर के अपमान को बर्दाश्त कर रहे हैं। बाबा साहब के अपमान की घटना आपको एनएसयूआई के माध्यम से पता चल रहा है। यह विषय कॉलेज प्रशासन और जनभागीदारी समिति की संवेदनशीलता पर भी सवाल खड़ा करता है। सिसोदिया ने कहा कि बाबा साहब का वास्तविक सम्मान तो तब होता, जब आप इस मामले में जिम्मेदार व्यक्ति प्राचार्य को निलंबित करने की मांग उठाते, ताकि भविष्य में कोई प्राचार्य इस प्रकार से बाबा साहब के अपमान का सोच ना सके लेकिन आप ने इस बात को गंभीरता से नहीं लिया । आईए हमारे साथ सोमवार को हम महात्मा गांधी और बाबा साहब भीमराव अंबेडकर की तस्वीर अपने साथ लेकर पीजी कॉलेज जाएंगे और बाबा साहब का अपमान करने वाले प्राचार्य को निलंबित करने की मांग करेंगे।

कोई टिप्पणी नहीं: