दिल्ली : भाजपा का मुकाबला करने के लिए विपक्षी एकता जरूरी : बेबी - Live Aaryaavart (लाईव आर्यावर्त)

Breaking

प्रबिसि नगर कीजै सब काजा । हृदय राखि कौशलपुर राजा।। -- मंगल भवन अमंगल हारी। द्रवहु सुदसरथ अजिर बिहारी ।। -- सब नर करहिं परस्पर प्रीति । चलहिं स्वधर्म निरत श्रुतिनीति ।। -- तेहि अवसर सुनि शिव धनु भंगा । आयउ भृगुकुल कमल पतंगा।। -- राजिव नयन धरैधनु सायक । भगत विपत्ति भंजनु सुखदायक।। -- अनुचित बहुत कहेउं अग्याता । छमहु क्षमा मंदिर दोउ भ्राता।। -- हरि अनन्त हरि कथा अनन्ता। कहहि सुनहि बहुविधि सब संता। -- साधक नाम जपहिं लय लाएं। होहिं सिद्ध अनिमादिक पाएं।। -- अतिथि पूज्य प्रियतम पुरारि के । कामद धन दारिद्र दवारिके।।

शनिवार, 19 सितंबर 2026

दिल्ली : भाजपा का मुकाबला करने के लिए विपक्षी एकता जरूरी : बेबी

Opposition-unity-needed
नई दिल्ली। मार्क्सवादी कम्युनिस्ट पार्टी (माकपा) महासचिव एमए बेबी ने भाजपा का मुकाबला करने के लिए विपक्षी एकजुटता पर जोर देते हुए शनिवार को कहा कि उनकी पार्टी तीसरे मोर्चे पर विचार नहीं कर रही है।द्रविड़ मुनेत्र कषगम (द्रमुक) की ओर से राष्ट्रीय राजनीति में तीसरा मोर्चा बनाने की कवायद संबंधी खबरों के बारे में सवाल पर बेबी ने कहा कि माकपा का ध्यान विपक्षी दलों की एकजुटता पर है। उन्होंने कहा, ‘‘माकपा के मदुरै अधिवेशन में फैसला किया गया कि मौजूदा राजनीतिक हालात में आरएसएस नियंत्रित भाजपा, उसके गठबंधन सहयोगियों और राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (राजग) का विरोध करने के लिए अधिकतम संभव विपक्षी एकता बनाई जानी चाहिए।’’  बेबी ने कहा, ‘‘लक्ष्य भाजपा और राजग के खिलाफ धर्मनिरपेक्ष, विपक्षी और वामपंथी राजनीतिक दलों की व्यापक से व्यापक सामूहिक भागीदारी को एक साथ लाना है।’’ उन्होंने कहा कि कुछ मुद्दों पर मतभेद हो सकते हैं, लेकिन भाजपा और राजग को अलग-थलग करने और कमजोर करने के लिए हर अवसर का इस्तेमाल किया जाना चाहिए। उन्होंने कहा, ‘‘इन सभी मुद्दों को सुलझाते हुए भाजपा और भाजपा नीत राजग को अलग-थलग करने और कमजोर करने के लिए हर अवसर का इस्तेमाल किया जाना चाहिए।’’

कोई टिप्पणी नहीं: