मधुबनी : रंगों के माध्यम से विद्यार्थियों ने विज्ञान, स्वच्छता एवं पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया - Live Aaryaavart (लाईव आर्यावर्त)

Breaking

प्रबिसि नगर कीजै सब काजा । हृदय राखि कौशलपुर राजा।। -- मंगल भवन अमंगल हारी। द्रवहु सुदसरथ अजिर बिहारी ।। -- सब नर करहिं परस्पर प्रीति । चलहिं स्वधर्म निरत श्रुतिनीति ।। -- तेहि अवसर सुनि शिव धनु भंगा । आयउ भृगुकुल कमल पतंगा।। -- राजिव नयन धरैधनु सायक । भगत विपत्ति भंजनु सुखदायक।। -- अनुचित बहुत कहेउं अग्याता । छमहु क्षमा मंदिर दोउ भ्राता।। -- हरि अनन्त हरि कथा अनन्ता। कहहि सुनहि बहुविधि सब संता। -- साधक नाम जपहिं लय लाएं। होहिं सिद्ध अनिमादिक पाएं।। -- अतिथि पूज्य प्रियतम पुरारि के । कामद धन दारिद्र दवारिके।।

शनिवार, 26 सितंबर 2026

मधुबनी : रंगों के माध्यम से विद्यार्थियों ने विज्ञान, स्वच्छता एवं पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया

  • स्वच्छता ही सेवा अभियान के तहत वाटसन मध्य विद्यालय में आयोजित हुई विज्ञान एवं पर्यावरण संरक्षण विषयक पेंटिंग प्रतियोगिता

Painting-compitition-madhubani
मधुबनी, 26 सितम्बर, (रजनीश के झा) । सेवा संकल्प अभियान सह स्वच्छता ही सेवा कार्यक्रम अंतर्गत जिला गंगा समिति, नमामि गंगे एवं वाटसन मध्य विद्यालय, मधुबनी के संयुक्त तत्वावधान में छात्र-छात्राओं के बीच विज्ञान एवं पर्यावरण संरक्षण विषय पर पेंटिंग प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। प्रतियोगिता में विद्यार्थियों ने विज्ञान, स्वच्छता और पर्यावरण संरक्षण से जुड़े विषयों पर आकर्षक एवं रचनात्मक पेंटिंग बनाकर अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन किया। रंगों के माध्यम से विद्यार्थियों ने वैज्ञानिक सोच, पर्यावरण संरक्षण एवं प्रकृति के प्रति अपनी जिम्मेदारी का संदेश दिया। प्रतियोगिता में निवेदिता कुमारी ने प्रथम, खुशबू ने द्वितीय तथा सबा प्रवीण ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। वहीं मानसी कुमारी, कविता कुमारी एवं रागनी कुमारी सहित अन्य प्रतिभागियों की पेंटिंग भी सराहनीय रही। सभी सफल प्रतिभागियों को प्रशस्ति पत्र एवं मेडल देकर पुरस्कृत किया गया।


कार्यक्रम की अध्यक्षता करते हुए विद्यालय की प्रधानाध्यापिका मीरा कुमारी ने कहा कि इस तरह की प्रतियोगिताएं विद्यार्थियों की रचनात्मक क्षमता को विकसित करने के साथ-साथ उनमें वैज्ञानिक दृष्टिकोण और पर्यावरण संरक्षण के प्रति जागरूकता पैदा करने का प्रभावी माध्यम हैं। उन्होंने कहा कि विद्यार्थियों को पढ़ाई के साथ-साथ विज्ञान, पर्यावरण संरक्षण और स्वच्छता के प्रति भी जागरूक होना चाहिए। कार्यक्रम का संचालन करते हुए गंगा मित्र एवं विद्यालय की विशिष्ट शिक्षिका कुमारी पुष्पम ने कहा कि पेंटिंग प्रतियोगिता के माध्यम से बच्चों ने अपनी कलात्मक प्रतिभा के साथ विज्ञान एवं पर्यावरण संरक्षण का महत्वपूर्ण संदेश दिया है। उन्होंने कहा कि बच्चों में वैज्ञानिक सोच तथा नदियों, जलस्रोतों एवं प्रकृति के संरक्षण के प्रति जागरूकता विकसित करना आवश्यक है। इस तरह के आयोजन बच्चों को विज्ञान और पर्यावरण संरक्षण के प्रति प्रेरित करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं। डीपीओ नमामि गंगे आनंद अंकित ने कहा कि स्वच्छता और पर्यावरण संरक्षण के प्रति जागरूकता बढ़ाने में विद्यार्थियों की महत्वपूर्ण भूमिका है। उन्होंने कहा कि स्वच्छ एवं स्वस्थ पर्यावरण के निर्माण के लिए प्रत्येक व्यक्ति को अपनी जिम्मेदारी समझते हुए सक्रिय योगदान देना चाहिए। प्रतियोगिता में निर्णायक की भूमिका शिक्षक मनीष कर्ण एवं शिक्षिका मनीषा रानी ने निभाई। कार्यक्रम में विद्यालय के शिक्षक-शिक्षिकाओं सहित बड़ी संख्या में छात्र-छात्राओं ने उत्साहपूर्वक भाग लिया।

कोई टिप्पणी नहीं: