दिल्ली : संविधान के दुश्मन बेनकाब हुए, न्याय होगा : राहुल गांधी - Live Aaryaavart (लाईव आर्यावर्त)

Breaking

प्रबिसि नगर कीजै सब काजा । हृदय राखि कौशलपुर राजा।। -- मंगल भवन अमंगल हारी। द्रवहु सुदसरथ अजिर बिहारी ।। -- सब नर करहिं परस्पर प्रीति । चलहिं स्वधर्म निरत श्रुतिनीति ।। -- तेहि अवसर सुनि शिव धनु भंगा । आयउ भृगुकुल कमल पतंगा।। -- राजिव नयन धरैधनु सायक । भगत विपत्ति भंजनु सुखदायक।। -- अनुचित बहुत कहेउं अग्याता । छमहु क्षमा मंदिर दोउ भ्राता।। -- हरि अनन्त हरि कथा अनन्ता। कहहि सुनहि बहुविधि सब संता। -- साधक नाम जपहिं लय लाएं। होहिं सिद्ध अनिमादिक पाएं।। -- अतिथि पूज्य प्रियतम पुरारि के । कामद धन दारिद्र दवारिके।।

गुरुवार, 24 सितंबर 2026

दिल्ली : संविधान के दुश्मन बेनकाब हुए, न्याय होगा : राहुल गांधी

Rahul-gandhi-attack-gyanesh-kumar
नई दिल्ली। कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी ने निर्वाचन आयोग के भीतर मतदाता सूची के विशेष गहन पुनरीक्षण (एसआईआर) को लेकर कथित मतभेदों की खबरों के बीच बृहस्पतिवार को कहा कि संविधान के दुश्मन बेनकाब हो गए हैं और न्याय होकर रहेगा। गांधी ने यह भी कहा कि वह इस मुद्दे पर शाम चार बजे संवाददाता सम्मेलन को संबोधित करेंगे। लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष ने ‘एक्स’ पर ‘वोट चोरी’ हैशटैग के साथ पोस्ट किया, ‘‘संविधान के दुश्मन बेनकाब हो गए हैं। न्याय होगा। मैं शाम चार बजे संवाददाता सम्मेलन को संबोधित करूंगा।’’ गांधी ने बुधवार को कहा था कि ‘‘वोट चोरी’’ संविधान पर सीधा हमला है और भारतीय जनता पार्टी (भाजपा), राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (आरएसएस) तथा निर्वाचन आयोग ने इसे अंजाम देकर ‘देशद्रोह’ का कृत्य किया है। दरअसल, अंग्रेजी दैनिक ‘इंडियन एक्सप्रेस’ की खबर में दावा किया गया है कि निर्वाचन आयुक्त सुखबीर सिंह संधू और विवेक जोशी ने देशभर में मतदाता सूची के एसआईआर के दौरान नाम जोड़े और हटाए जाने समेत कई मुद्दों पर आपत्तियां जताई थीं। दूसरी तरफ, निर्वाचन आयोग ने कहा कि विचार-विमर्श के दौरान अलग-अलग मत होना सामान्य प्रक्रिया का हिस्सा है तथा उसके सभी फैसले स्थापित वैधानिक प्रक्रियाओं के अनुरूप हैं।

कोई टिप्पणी नहीं: